बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर खीर का लंगर वितरित किया गया - baba saheb do. bhimrao ambedkar ki jayanti par kheer ka langar vitarit kiya gaya
श्रीगंगानगर: संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 132वीं जयंती युवाओं द्वारा उत्साहपूर्वक मनाई गई। वार्ड नं. 24 में रमेश नायक के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की गई।
गोरा खोसा ने बाबा साहेब की जीवनी पर प्रकाश डाला तथा उनके आदर्शों को आत्मसात करने पर बल दिया। तत्पश्चात् खीर का लंगर वितरित किया गया। सैंकड़ों लोगों ने खीर का प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर रमेश नायक, पार्षद पति सैम कालड़ा, गोरा खोसा, हरीश गेरा पार्षद पति, राजू सिंघानिया, सुभाष गुम्बर, साहबसिंह शाक्य, राजेश माहिच, मोनू यादव, अंकुश जसूजा, राजेन्द्र सिंह, बलदेव शर्मा ‘फौजी’, चिमन खत्री, बिट्टू भाटी, ओमप्रकाश डागला, सतपाल शाक्य, हरीश काकू अरोड़ा, त्रिलोचन सिंह, बीरबल नायक, कनीश नायक, प्रवीण, भारत सहित अनेक युवा उपस्थित थे।
.jpg)
.jpg)
0 टिप्पणियाँ