Covid-19: देश में एक बार फिर बरपा कोरोना का कहर, पिछले 24 घंटे में आए 3038 नए मामले, 7 लोगों की मौत,chovid-19: desh mein ek baar phir barapa korona ka kahar

Covid-19: देश में एक बार फिर बरपा कोरोना का कहर, पिछले 24 घंटे में आए 3038 नए मामले, 7 लोगों की मौत



नयी दिल्ली। देश में एक बार फिर कोरोना का कहर जोर पकड़ने लगा है। देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 (COVID-19) के 3,038 नए मामले सामने आए हैं. पॉजिटिविटी रेट में बड़ा उछाल देखा गया है। इस समय देश में कोविड-19 के 21,000 से अधिक सक्रिय मामले हैं। पिछले 24 घंटे में देश में कोविड से 7 मौत दर्ज की गई है.पंजाब में कोरोना से 2, उत्तराखंड में 1, महाराष्ट्र में 1, जम्मू में 1 और दिल्ली में 2 मौत दर्ज की गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार को अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, कोविड मामलों की कुल संख्या 4.47 करोड़ (4,47,29,284) तक पहुंच गई है।



यह भी पढ़े.....कला स्नातक (बीए)। 3 साल के अध्ययन में यह विषय बहुत महत्वपूर्ण है, विषय के ज्ञान में जाओ


वर्तमान में सक्रिय मामले कुल संक्रमितों का 0.05 प्रतिशत हैं। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, कोविड-19 से ठीक होने वालों की राष्ट्रीय रिकवरी दर 98.76 प्रतिशत दर्ज की गई है. कोरोना बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या 44177204 है। जबकि कोविड मरीजों की मृत्यु दर 1.19 दर्ज की गई। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कोविड टीके की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी है.भारत में पिछले कुछ दिनों में कोविड के मामलों में बहुत तेज बढ़ोतरी देखी गई है. इसलिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने मनसुख मंडाविया ने कहा कि लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है.


यह भी पढ़े....यह भी पढ़े.....बिटकॉइन में काम करने के लिए आपको कुछ चीजों की आवश्यकता



मंडाविया ने कहा कि 'हमें सतर्क रहने की जरूरत है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है. इस समय देश में फैले ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट के संक्रमण की संख्या तो बढ़ी है लेकिन अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या नहीं बढ़ी है.' मंडाविया ने कहा कि कोविड वायरस उत्परिवर्तित होता रहता है और भारत में अब तक इसके 214 प्रकार पाए जा चुके हैं। गया। उन्होंने कहा कि आईसीयू बेड, ऑक्सीजन आपूर्ति और अन्य जरूरी उपायों की व्यवस्था की गई है. मंडाविया ने कहा कि जरूरी मेडिकल तैयारियों की हर हफ्ते समीक्षा की जा रही है. मंत्री ने कहा कि यह भविष्यवाणी करना असंभव है कि आगे चलकर कोविड कैसे व्यवहार करेगा. मगर जो सब-वेरिएंट अभी कोविड-19 मामलों में उछाल ला रहे हैं, उतने खतरनाक नहीं हैं जिससे किसी तबाही की आशंका हो


आर भारत न्यूज़
BREAKING NEWS
छवि 1

हाइलाइट्स

1-देश में एक बार फिर कोरोना का कहर जोर पकड़ने लगा है। 2-देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 3,038 नए मामले सामने आए। 3-पिछले 24 घंटे में देश में कोविड से 7 मौत दर्ज की गई है. ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ