15 जैड धाम में 147वां विशाल जागरण भण्डारा व मेला 5 अप्रैल को ,15 jaid dhaam mein 147vaan vishaal jaagaran bhandaara va mela 5 aprail ko

15 जैड धाम में 147वां विशाल जागरण भण्डारा व मेला 5 अप्रैल को


श्रीगंगानगर : चक 15 जैड धाम में हर बार की तरह इस बार भी श्री बालाजी महाराज के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 147वां विशाल जागरण भण्डारा व मेला 5 अप्रैल, बुधवार को बड़ी धूमधाम से भरेगा। इस कार्यक्रम की तैयारियां बड़़ी जोर-शोर से चल रही है तथा सभी सेवादार तैयारियों में जुटे हुए हैं। श्री बालाजी महाराज के जन्मोत्सव पर 5 अप्रैल, बुधवार को सांय 7 बजे से प्रात: 4 बजे तक रात्रि जागरण होगा, जिसमें श्री हनुमान संकीर्तन संघ केसरीसिंहपुर द्वारा बालाजी महाराज की महिमा का गुणगान किया जाएगा। 

इस मौके पर श्रद्धालुओं को अटूट लंगर प्रसाद वितरित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में श्रीगंगानगर सहित आसपास के गाँवों, शहरों तथा दूर-दराज से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। सेवादारों के साथ-साथ समाजसेवियों एवं विभिन्न संगठनों द्वारा भी सफल आयोजन के लिए भरपूर सहयोग किया जा रहा है। 15 जैड धाम सेवा समिति एवं सदस्यों द्वारा समस्त श्रद्धालुओं से श्री बालाजी महाराज के जन्मोत्सव पर 5 अप्रैल, बुधवार को आयोजित होने वाले 147वां विशाल जागरण भण्डारा व मेला में अधिकाधिक संख्या में शामिल होकर आलौकिक आनंद प्राप्त करने का आह्वान किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ