कुरुक्षेत्र में युवक की गला दबा कर हत्या, शाहबाद में निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिला शव; गले पर रस्सी के निशान, kurukshetr mein yuvak kee gala daba kar hatya, shaahabaad mein nirmaanaadheen bilding mein mila shav, gale par rassee ke nishaan

कुरुक्षेत्र में युवक की गला दबा कर हत्या, शाहबाद में निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिला शव; गले पर रस्सी के निशान



हरियाणा के कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में जीटी रोड पर रतनगढ़ गांव के पास एक निर्माणाधीन होटल में आज एक युवक का शव मिला. इससे इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है। उसके गले में रस्सी के निशान मिले हैं। मृतक युवक की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़े.....भारत में मेडिकल परीक्षाओं की तैयारी में आपकी मदद करने के लिए कुछ टिप्स


मौके पर मौजूद निर्माणाधीन भवन के मालिक ने बताया कि वह रात करीब 10 बजे यहां आया था। उसने वहां एक युवक को पड़ा देखा तो उसे लगा कि वह सो रहा है। पास जाकर उसे जगाने की कोशिश की तो वह मृत मिला। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे। सीन ऑफ क्राइम टीम और सीआईए को भी बुलाया गया है।

यह भी पढ़े....यह भी पढ़े.....बिटकॉइन में काम करने के लिए आपको कुछ चीजों की आवश्यकता


डीएसपी रणधीर सिंह ने बताया कि मृतक के पास से ऐसा कुछ नहीं मिला जिससे शिनाख्त हो सके. आसपास की जांच की जा रही है और लोगों से शिनाख्त भी करने को कहा गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कुरुक्षेत्र भेज दिया गया। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक जांच से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि व्यक्ति के गले में रस्सी का फंदा होने के कारण उसकी हत्या की गयी है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ