मारवाड़ी युवा मंच द्वारा हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 6 अप्रैल को विशाल भण्डारा लगाया जाएगा
श्रीगंगानगर: मारवाड़ी युवा मंच, श्रीगंगानगर द्वारा हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विशाल भण्डारा लगाया जा रहा है। अध्यक्ष दीपक जैन एडवोकेट ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि 6 अप्रैल, बृहस्पतिवार को प्रात: 10 बजे हनुमान जन्मोत्सव पर सुखाडिय़ा सर्किल बाटा शोरूम के समीप आयोजित विशाल भण्डारा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है।
यह भी पढ़े....यह भी पढ़े.....बिटकॉइन में काम करने के लिए आपको कुछ चीजों की आवश्यकता
अध्यक्ष दीपक जैन एडवोकेट, सचिव राहुल मित्तल, कोषाध्यक्ष सोनू बंसल, प्रोजेक्ट चेयरमैन दीपक अग्रवाल, मदन सिंगल व शिव सिंगल सहित समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य तैयारियों में जुटे हुए हैं। विशाल भण्डारे के दौरान भजनों द्वारा श्री बालाजी महाराज की महिमा का गुणगान किया जाएगा। मारवाड़ी युवा मंच द्वारा समस्त शहरवासियों व श्रद्धालुओं से 6 अप्रैल, बृहस्पतिवार को प्रात: 10 बजे हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सुखाडिय़ा सर्किल बाटा शोरूम के समीप लगाए जाने वाले विशाल भण्डारा में अधिकाधिक संख्या में शामिल होकर भण्डारा प्रसाद ग्रहण करने का आह्वान किया गया है।
.jpg)
0 टिप्पणियाँ