लगातार हो रहे जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए फायदेमंद है 'हरसिंगार', जानिए कैसे करें इस्तेमाल , lagaataar ho rahe jodon ke dard se raahat paane ke lie phaayademand hai harasingaar, jaanie kaise karen istemaal

लगातार हो रहे जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए फायदेमंद है 'हरसिंगार', जानिए कैसे करें इस्तेमाल , lagaataar ho rahe jodon ke dard se raahat paane ke lie phaayademand hai harasingaar, jaanie kaise karen istemaal



अक्सर लोग अचानक से होने वाले जोड़ों के दर्द से परेशान हो जाते हैं ऐसे दर्द से राहत पाने के लिए हरसिंगार का इस्तेमाल करना काफी फायदेमंद हो सकता है वैसे तो बदलते मौसम में कई तरह की समस्याएं पैदा होने लगती हैं लेकिन उनमें से एक है जोड़ों का दर्द। वैसे तो जोड़ों का दर्द एक ऐसी समस्या है जो कभी भी किसी को भी परेशान करने लगती है। 


सर्दियों के मौसम में जोड़ों का दर्द सबसे ज्यादा परेशान करता है। जिससे कई बार लोगों को अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ते हैं। यह दर्द केवल कुछ समय तक ही नहीं रहता बल्कि ठंड बढ़ने के साथ-साथ यह बढ़ता ही जाता है और काफी परेशान करता है। 



विशेषज्ञों का मानना ​​है कि ठंड में जोड़ों का दर्द खतरनाक और ज्यादा तकलीफदेह भी होता है क्योंकि तापमान कम होने से हमारी रक्त वाहिकाएं सिकुड़ जाती हैं, जिससे यह दर्द बढ़ जाता है। कई लोगों को इस समस्या का भी सामना करना पड़ता है। इससे बचने के लिए कुछ लोग घरेलू नुस्खे भी अपनाते हैं।


लेकिन कई बार सामान्य उपायों से भी इस समस्या से छुटकारा नहीं मिल पाता है। आज हम आपको जोड़ों के दर्द से जल्द राहत पाने के घरेलू उपाय बता रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से आप दर्द से तुरंत राहत पा सकते हैं। जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए आप हरसिंगार का इस्तेमाल कर सकते हैं।



हरसिंगार को नाईट जैस्मीन भी कहा जाता है क्योंकि इसके फूल रात में ही खिलते हैं। हरसिंगार का पौधा बहुत ही खूबसूरत होता है, जिस पर फूल लगते हैं। इसके फूल, पत्ते और छाल के इस्तेमाल से कई तरह की समस्याओं को दूर किया जा सकता है। घरेलू नुस्खे के तौर पर यह काफी मददगार साबित हो सकता है।



हरसिंगार का उत्पादन पूरे भारत में होता है। यहां तक ​​कि आपको अपने घर के आसपास भी इसके पौधे देखने को मिल जाएंगे। जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में इस पेड़ की पत्तियां आपकी काफी मदद कर सकती हैं। आपको बता दें कि इसकी पत्तियों में टैनिक एसिड, मिथाइल सिलसिलेट और ग्लूकोसाइड होता है। इसके साथ ही जिन लोगों को गठिया की शिकायत रहती है उनके लिए भी हरसिंगार काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके इस्तेमाल से यह बंद रक्त वाहिकाओं को खोलने का काम करता है।



इस तरह प्रयोग करें


  • जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए हरसिंगार का काढ़ा बनाकर पीने से काफी आराम मिलता है। इसके लिए आप इस तरह पेस्ट बना लें

  • हरसिंगार के पत्तों को पीसकर पेस्ट बना लें।

  • इस पेस्ट को एक गिलास पानी में मिलाकर धीमी आंच पर पकाएं।

  • जब पानी आधा रह जाए तो इसे ठंडा करके पी लें।

  • आपको बता दें कि इसे केवल सुबह खाली पेट पिएं। इसे खाली पेट पीना आपके लिए ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।




इन बातों का रखें ख्याल

वैसे तो जोड़ों के दर्द के साथ ये कई और भी परेशानियों को दूर करने का काम करता है, लेकिन इसका इस्तेमाल करते समय कुछ बातों का इस्तेमाल करना बहुत ही जरूरी होता है। 


  • हरसिंगार के पत्तों से बना काढ़ा हमेशा बैठकर पीना चाहिए। 

  • इसका सेवन करते समय आपको कोई भी दूसरी दवा नहीं लेनी चाहिए। 

  • रोजाना नया काढ़ा ही बनाकर पिएं। 


इसके साथ ही अगर आपको कुछ दिनों में राहत न नजर आए तो आप इसका आगे सेवन करने से पहले डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ