मजहबी सिक्ख समाज के बुद्धिजीवियों की बैठक सम्पन्न

मजहबी सिक्ख समाज के बुद्धिजीवियों की बैठक सम्पन्न-majahabee sikkh samaaj ke buddhijeeviyon kee baithak sampann


श्रीगंगानगर: मजहबी सिक्ख समाज के सेवानिवृत्त तथा वर्तमान कर्मचारियों की आवश्यक बैठक पब्लिक पार्क में स. हरबंस सिंह मट्टू तथा डॉ. वीरेंद्र सिंह आदिवाल (पूर्व उपनिदेशक पशुपालन विभाग) की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस बैठक में विभिन्न ज्वलंत समस्याओं के निराकरण, स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, शिक्षा का प्रसार, सामाजिक कुरीतियों को दूर करने, अपराधों से दूर रहने, समाज के युवाओं के लिए कोचिंग-सेंटर खोलने, राजनीतिक शक्तियों को हासिल करने, बाबा साहेब की जयंती कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने तथा आगामी कार्यक्रमों व गतिविधियों पर विचार-विमर्श किया गया। 

प्रिंसीपल भजनसिंह घारू ने बताया कि बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर 14 अप्रैल को ठंडे पानी की सेवा की छबील लगाई जाएगी तथा 23 अप्रैल, 2023 को पंचायती धर्मशाला में मजहबी सिक्ख समाज के सेवानिवृत्त तथा वर्तमान कर्मचारियों की एक विशाल बैठक का आयोजन किया जाएगा। 

इस अवसर पर प्रिंसीपल भजनसिंह घारू संयोजक व प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान मजहबी सिक्ख महासभा, स. हरबंस सिंह मट्टू महासचिव राजस्थान मजहबी सिक्ख महासभा तथा डॉ. वीरेंद्र सिंह आदिवाल प्रदेश उपाध्यक्ष राजस्थान मजहबी सिक्ख महासभा, स. परमजीत सिंह मट्टू सोसायटी महासचिव, स. अर्जुन सिंह गिल, स. जगदेव सिंह, स. हरबंस सिंह ढोटी, स. लाल सिंह मट्टू, प्रताप सिंह गिल, स. गुरचरण सिंह, अमरीक सिंह, डॉ. दलजीत सिंह मट्टू, विक्रमजीत सिंह आदि उपस्थित थे। मीटिंग का संचालन प्रिंसीपल भजन सिंह घारू ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ