सडक़ निर्माण की माँग को लेकर क्षेत्रवासी विधायक राजकुमार गौड़ से मिले- विधायक राजकुमार गौड़ ने शीघ्र निर्माण का दिया आश्वासन-sadaq nirmaan kee maang ko lekar kshetravaasee vidhaayak raajakumaar gaud se mile- vidhaayak raajakumaar gaud ne sheeghr nirmaan ka diya aashvaasan

श्रीगंगानगर: ग्राम 2 एमएल नाथांवाली के क्षेत्रवासी जर्जर सडक़ के स्थान पर नई सड़क़ निर्माण की माँग को लेकर सोमवार को विधायक राजकुमार गौड़ से मिले तथा ज्ञापन सौंपकर अविलम्ब सडक़ निर्माण करवाकर राहत प्रदान करने की माँग की। शिष्टमण्डल में अभिषेक अत्री, इंद्र खीचा, कालूराम देवर्थ, रूप सिंह, सुनील, मोहनलाल, पारस, मुकेश शर्मा, कृष्ण स्वामी, कुलदीप यादव, मोहम्मद, जगदीश देवर्थ, महावीर, रतन देवर्थ, राजेन्द्र, राधेश्याम, आदराम सहित अनेक क्षेत्रवासी शामिल थे।

ग्रामवासियों ने कहा कि हनुमानगढ़ रोड से कल्याण भूमि 2 एमएल नाथांवाला एवं सरपंच कॉलोनी 2 एमएल में अजीत खान व मोहनलाल शर्मा के घर के पास वाली सडक़ें अत्यंत खराब हालत में है, जिससे क्षेत्रवासियों एवं राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा इससे आए दिन दुर्घटनाएं होने की आशंका बनी रहती है। 
जर्जर सड़क़ों के कारण दुपहिया व चौपहिया वाहन तो दूर पैदल चलना तक दुर्भर हो गया है। इस पर विधायक राजकुमार गौड़ ने शिष्टमण्डल की सारी बात ध्यानपूर्वक सुनकर जल्द ही उक्त सड़क़ों के नवनिर्माण का आश्वासन दिया। इसके लिए ग्रामवासियों ने विधायक राजकुमार गौड़ का धन्यवाद ज्ञापित किया।    

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ