नए होम थिएटर को शुरू करते ही हुआ ब्लास्ट दो भाइयों की मौत डेढ़ साल का एक बच्चा घायल, ब्लास्ट से पूरा घर तबाह , nae hom thietar ko shuroo karate hee hua blaast do bhaiyon kee maut

नए होम थिएटर को शुरू करते ही हुआ ब्लास्ट दो भाइयों की मौत डेढ़ साल का एक बच्चा घायल, ब्लास्ट से पूरा घर तबाह


छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक बहुत ही दर्दनाक हादसा पेश आया है कवर्धा जिले में पढ़ने वाले चमारी गांव के अंदर मेधावी को 2 दिन पहले हुई शादी में होम थिएटर दहेज के रूप में दिया गया और इस होम थिएटर को शादी के 2 दिन बाद सभी परिवार वाले टेस्ट करने के लिए चला रहे थे कि इसमें इतना भयंकर विस्फोट हुआ कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और घर की छत उड़ गई और इसके अलावा चार अन्य लोग भी घायल हुए हैं।


छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में होम थिएटर में धमाका हुआ. विस्फोट से दो भाइयों की मौत हो गई है। वहीं, परिवार के डेढ़ वर्षीय बच्चे समेत 4 लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला रेंगाखार थाना क्षेत्र का है।

चमारी गांव के रहने वाले हेमेंद्र मेरावी की दो दिन पहले आंजना गांव में शादी हुई है उसने दहेज में ही होम थिएटर ले लिया बताया गया है कि सोमवार की सुबह 11 से 11.30 बजे के बीच घर के लोगों ने होम थिएटर शुरू कर दिया उसी दौरान उसमें धमाका हो गया। जिसकी चपेट में आकर हेमेंद्र आ गया और उसकी मौत हो गई।


वहीं, घटना के बाद हेमेंद्र मेरावी के छोटे भाई राजकुमार, सूरज मेरावी, शिवकुमार, सौरभ (डेढ़ वर्ष), दीपक को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान राजकुमार की भी मौत हो गई. छत उड़ गई। दीवार भी वहीं गिर गई। माल इधर उधर हो गया। परिजन शादी में मिले तोहफे चेक कर रहे थे।


फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है

घटना के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद ही घायलों को अस्पताल ले जाया गया। इस मामले में एएसपी मनीषा रावटे ने बताया कि शादी में तोहफा मिला है. घर के लोग उसे आजमा रहे थे। उसी दौरान ये हादसा हुआ है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस सहित फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है और धमाके के कारणों की जांच कर रही है


नक्सली वारदात की आशंका

यह इलाका नक्सल प्रभावित क्षेत्र है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया होगा. या विस्फोटकों को बाहर निकालने के लिए होम थिएटर के भीतर विस्फोटक रखें. हालांकि अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़े....यह भी पढ़े.....बिटकॉइन में काम करने के लिए आपको कुछ चीजों की आवश्यकता


होम थिएटर से संभव नहीं​​​​​​ इतना बड़ा ब्लास्ट-प्रोफेसर तलवेकर

धमाके की घटना के बाद जब हमारी टीम ने राजधानी के राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के प्रोफेसर एच. तलवेकर से बात की तो उन्होंने कहा कि होम थिएटर से इतना बड़ा धमाका होना संभव नहीं है



होम थिएटर में ब्लास्ट होने की संभावना है, इसका स्पीकर फट सकता है. शार्ट सर्किट से अंदर के पुर्जे जल सकते हैं, लेकिन इतना बड़ा धमाका कि दो लोगों की मौत हो, घर की छत उड़ जाए, दीवार गिर जाए, यह मुमकिन नहीं है. अगर स्पीकर ज्यादा वॉट का है तो पास वाले के कान का पर्दा फट सकता है। अगर कभी ब्लास्ट होता है तो स्पीकर में लगे प्लास्टिक और मेटल के टुकड़े उड़ सकते हैं, लेकिन दीवार और सीलिंग को नुकसान नहीं पहुंच सकता जैसी घटना आप बता रहे हैं, उसमें तो लगता है कि उस होम थिएटर में कोई कैमिकल, एक्सप्लोसिव रखा होगा, जिसे करंट मिलते ही ब्लास्ट हो गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ