हनुमान जन्मोत्सव 2023: हनुमान जन्मोत्सव से शुरू होकर हर मंगलवार को यह उपाय करने से मनोकामना पूरी होती है।Hanuman Jayanti 2023
हिंदू कैलेंडर के अनुसार, भगवान शिव के ग्यारहवें अवतार श्री रामचंद्र के परम भक्त हनुमान जी महाराज की जयंती हर साल
चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। इस वर्ष हनुमान जी की जयंती 06 अप्रैल 2023 दिन गुरुवार को
मनाई जाएगी। इस विशेष दिन पर हनुमान जी महाराज की विधिवत पूजा की जाती है।
इस शुभ अवसर पर हनुमान जी की कृपा पाने के लिए हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें करने सहनुमान जी प्रसन्न होते हैं। यह उपाय हनुमान जन्म उत्सव से आरंभ कर प्रति मंगलवार को करने से मनोकामनाओं की पूर्ति
होती है। इस युग में हनुमानजी की पूजा सबसे जल्दी मनोकामनाएं पूर्ण करने वाली मानी गई है। जीवन से जुड़ी सभी
समस्याओं को दूर करने वाले यह उपाय अवश्य आजमाएं।
हनुमान जन्मोत्सव से शुरू होकर हर मंगलवार को यह उपाय करने से मनोकामना पूरी होती है।
1-हनुमान चालीसा का पाठ करें।
2-श्री हनुमान जी को सिंदूर और घी का भोग चढ़ाएं।
3-अपनी मनोकामनाएं व संकल्प करें और हनुमान जी की आराधना करें।
4-हनुमान जी की मूर्ति के सामने दीपक जलाएं।
5-हनुमान जयंती पर पंचमुखी हनुमान की पूजा करें।
अन्य लोगों को भी हनुमान जयंती के अवसर पर आशीर्वाद दें। 1.हनुमान जन्मोत्सव के दिन किसी अस्वस्थ व्यक्ति सेवा करना प्रारंभ कर दें। प्रति मंगलवार को यह कार्य करें। यदि आपके जीवन में किसी प्रकार का मानसिक तनाव बना रहता है, तो वह दूर हो जाएगा। वहीं, हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त होगी।
2.यदि हनुमान जन्म उत्सव के दिन और बाद में साल किसी एक मंगलवार को आप रक्त दान करते हैं, तो हनुमान जी महाराज आपकी सभी प्रकार की दुर्घटनाओं से रक्षा करेंगे। दरअसल हनुमान जी का संबंध मंगल ग्रह से है और मंगल रक्त का कारक माना जाता है।
3.'ॐ क्रां क्रीं क्रों स: भौमाय नम:' मंत्र का एक माला जाप हनुमान जन्म उत्सव व मंगलवार को करना शुभ फलदायी माना जाता है।
4.पांच देसी घी के रोट का भोग हनुमान जन्म उत्सव पर लगाने से दुश्मनों से मुक्ति मिलती है।
5. हनुमान जन्म उत्सव पर सिंदूरी रंग का लंगोट हनुमानजी को पहनाने से व्यापार में वृद्धि होती है।
6. हनुमान जन्म उत्सव पर मंदिर की छत पर लाल झंडा लगाने से आकस्मिक संकटों से मुक्ति मिलती है।
7.तेज और शक्ति बढ़ाने के लिए हनुमान जन्म उत्सव के दिन हनुमान चालीसा, बजरंग बाण, सुंदरकांड, रामायण, राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।
।
हनुमान जन्मोत्सव 2023 के अवसर पर निम्नलिखित उपाय करे
हनुमान जी महाराज के उपाय
हनुमान जयंती मंत्र Hanuman Jayanti Mantra
हनुमान जयंती मंत्र hanuman jayanti mantra
ऊँ हनुमते नमः ॐ ऐं भ्रीम हनुमते, श्री राम दूताय नमः ॐ आंजनेयाय विद्मिहे वायुपुत्राय धीमहि तन्नो: हनुमान: प्रचोदयात ॐ रामदूताय विद्मिहे कपिराजाय धीमहि तन्नो: मारुति: प्रचोदयात ॐ अन्जनिसुताय विद्मिहे महाबलाय धीमहि तन्नो: मारुति: प्रचोदयात ।
हनुमान जयंती पूजा विधि 2023
हनुमान जयंती के दिन सुबह स्नान करने के बाद साफ कपड़े पहनें। अब बजरंगबली की मूर्ति या प्रतिमा को लकड़ी की चौकी पर स्थापित करें, जिसपर पहले से ही पीले रंग का वस्त्र बिछा हुआ हो। बजरंगबली के समक्ष घी का दीया जलाएं। जल छिड़कर कच्चा दूध, दही, घी और शहद मिलाकर बजरंगबली का अभिषेक करें। बजरंगबली को लाल या पीले रंग का कपड़ा, कलावा, फूल, धूप, अगरबत्ती और दीया आदि अर्पित करें। इसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ कर भक्त पूजा संपन्न कर आशीर्वाद पाने की कामना करें। इस दिन हनुमान भक्तों को हनुमान चालीसा, बजरंग बाण, सुंदर कांड और रामायण का पाठ करना चाहिए ।
.jpg)
0 टिप्पणियाँ