ओमप्रकाश गंगानगर अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा के प्रदेश महामंत्री नियुक्त -omaprakaash gangaanagar akhil bhaarateey agravaal mahaasabha ke pradesh mahaamantree niyukt

ओमप्रकाश गंगानगर अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा के प्रदेश महामंत्री नियुक्त -omaprakaash gangaanagar akhil bhaarateey agravaal mahaasabha ke pradesh mahaamantree niyukt

श्रीगंगानगर, 10 अप्रैल 2023: अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा के प्रदेश महामंत्री पद पर धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभा रहे समर्पित सक्रिय समाजसेवी ओमप्रकाश गंगानगर को नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश अग्रवाल तथा राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष विद्यासागर अग्रवाल द्वारा अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा राजस्थान के संगठन के विस्तार की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए समाज एवं राष्ट्र के सर्वांगीण उत्थान में ओमप्रकाश गंगानगर की अत्याधिक लग्न एवं निष्ठा को देखते हुए प्रदेश महामंंत्री का दायित्व सौंपा गया है।


अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा श्रीगंगानगर जिला इकाई द्वारा ई ब्लॉक स्थित जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों ने नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री ओमप्रकाश गंगानगर की नियुक्ति पर खुशी का इजहार करते हुए, उन्हें फूलमालायें पहनाकर अभिनंदन-सम्मान किया। अपने सम्मान से अभिभूत नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री ओमप्रकाश गंगानगर ने राष्ट्रीय, प्रदेश व जिला पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए महाराजा अग्रसेन जी के सिद्धांतों की पालना करते हुए समाज एवं संगठन हित में सर्वांगीण योगदान देने का विश्वास दिलाया। 


इस अवसरपर प्रदेशाध्यक्ष विद्यासागर अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश अग्रवाल व अरूण लोहिया, प्रदेश कोषाध्यक्ष रतन मित्तल, बीकानेर सम्भाग मंत्री विजय मित्तल, श्रीगंगानगर जिलाध्यक्ष राजेश सिंगल, सचिव तरूण सिंगल, विनोद गुप्ता, रोहित गर्ग, मनोज गोयल, हरीश मित्तल सहित जिला पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ