स्पेशल ओलंपिक में सिल्वर मेडल विजेता सुगम शर्मा का सम्मान - speshal olampik mein silvar medal vijeta sugam sharma ka sammaan
श्रीगंगानगर 10 अप्रैल विशेष योग्यजन के लिए आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय स्पेशल ओलंपिक में राजस्थान की ओर से प्रतिनिधित्व करने वाले श्रीगंगानगर के सुगम शर्मा का रोटरी क्लब श्रीगंगानगर रजवाड़ा द्वारा सम्मान किया
गया।श्रीगंगानगर निवासी हरीश शर्मा के पुत्र सुगम ने स्पेशल ओलंपिक की दो प्रतिस्पर्धाओं 100 मीटर तथा 300 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल जीतकर अपना,अपने शहर और अपने परिवार का नाम रोशन किया है।
रोटरी क्लब श्रीगंगानगर रजवाड़ा के अध्यक्ष बंशीधर जिंदल, सचिव राजेश कंसल, बोर्ड ऑफ डायरेक्टर सदस्य राजेंद्र गुप्ता तथा हीरालाल बंसल आदि ने सुगण शर्मा को इस उपलब्धि के लिए सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। सुगम और उसके परिवारजनों को बधाई दी।
0 टिप्पणियाँ