पाकिस्तान से मुंबई आए तीन आतंकी, पुलिस कंट्रोल को एक शख्स ने फोन पर दिया मोबाइल और कार का नंबर-paakistaan se mumbee aae teen aatankee, pulis kantrol ko ek shakhs ne phon par diya mobail aur kaar ka nambar
एक अज्ञात व्यक्ति ने मुंबई पुलिस कंट्रोल को फोन कर दावा किया कि तीन आतंकवादी शुक्रवार (7 अप्रैल) को दुबई से मुंबई आए थे। इन आतंकियों के कनेक्शन पाकिस्तान से हैं। इतना ही नहीं फोन करने वाले ने पुलिस को एक मुजीब सैय्यद का नाम बताया और पुलिस को अपना मोबाइल नंबर और गाड़ी का नंबर भी दिया। सूत्रों ने बताया कि फोन करने वाले का नाम राजा थोंगे है जिसने कंट्रोल रूम पर फोन किया था. इस कॉल के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है
इससे पहले पिछले महीने 1 मार्च को रात 11 बजे एक अज्ञात शख्स ने मुंबई पुलिस कंट्रोल को फोन कर मुंबई के कुर्ला (वेस्ट) में हुए ब्लास्ट की जानकारी दी थी. फोन करने वाले ने कहा था कि अगले 10 मिनट में कुर्ला में धमाका होगा और इतना कहकर उसने फोन काट दिया। फोन कॉल के तुरंत बाद पुलिस ने बिना समय गंवाए जांच के लिए टीम गठित कर दी थी। हालांकि घंटों की छानबीन के बाद पुलिस को वहां से कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली।
अलर्ट पर मुंबई पुलिस
मुंबई पुलिस को भले ही पहले भी इस तरह के कॉल आए हों, लेकिन पुलिस एक कॉल पर लापरवाही नहीं कर सकती। इसलिए इस बार भी पुलिस अधिकारियों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है और इलाके की जांच करने के भी निर्देश दिए गए हैं. अगर यह जानकारी गलत पाई जाती है या किसी तरह का मजाक किया जाता है तो कॉल करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले नागपुर के दो अस्पतालों इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल और मनकापुर के मेंटल हॉस्पिटल को भी पिछले महीने बम से उड़ाने की धमकी मिली थी.
.jpg)
0 टिप्पणियाँ