पीएम मोदी ने तेलंगाना में वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई,सिकंदरा- कोयंबटूर के बीच कम होगी दूरी - PM Modi flags off Vande Bharat:

पीएम मोदी ने वंदे भारत को हरी झंडी दिखाई पीएम मोदी ने तेलंगाना में वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई,सिकंदरा- कोयंबटूर के बीच कम होगी दूरी - PM Modi flags off Vande Bharat


पीएम मोदी ने सिकंदराबाद से कोयम्बटूर के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई है, इसके अलावा वह आज राज्य में करीब 11,300 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का भी शुभारंभ करेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (8 अप्रैल) को तेलंगाना में पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।

उद्घाटन के दौरान उनके साथ तेलंगाना बीजेपी के अध्यक्ष संजय कुमार बांदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और अन्य नेता मौजूद रहे. यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच यात्रा के समय को लगभग साढ़े तीन घंटे कम कर देगी. 


ट्रेन से रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने इसका निरीक्षण भी किया और स्कूली बच्चों से बातचीत की. ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद पीएम मोदी ने जनसभा की और फिर 11,300 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के मुताबिक वह अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बीबीनगर और हैदराबाद के पास पांच राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे.




'तीर्थयात्रियों को ध्यान में रखकर ट्रेन चलाई गई है'

सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस तीन महीने से कम समय में तेलंगाना से शुरू की जाने वाली दूसरी वंदे भारत ट्रेन है। यह हैदराबाद को तिरुपति शहर से जोड़ेगा, जहां भगवान वेंकटेश्वर का मंदिर है। इस ट्रेन के शुरू होने से दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय करीब साढ़े तीन घंटे कम हो जाएगा। यह ट्रेन तीर्थयात्रियों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद होगी।

सिकंदराबाद में ही, पीएम सिकंदराबाद-महबूबनगर परियोजना के दोहरीकरण और विद्युतीकरण को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। करीब 85 किमी से ज्यादा की दूरी में फैले इस प्रोजेक्ट को करीब 1,410 करोड़ रुपए की लागत से पूरा किया गया है। यह परियोजना निर्बाध कनेक्टिविटी प्रदान करेगी और ट्रेन की औसत गति बढ़ाने में मदद करेगी











एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ