पत्तल में खाना खाना हमारी संस्कृति बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद हैं - pattal mein khaana khaana hamaaree sanskrti balki sehat ke lie bhee phaayademand hain

पत्तल में खाना खाना हमारी संस्कृति बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद हैं - pattal mein khaana khaana hamaaree sanskrti balki sehat ke lie bhee phaayademand hain




पत्तल का मतलब होता है पत्तों से बनी थाली जिस पर आप खाना खा सकते हैं। प्राचीन काल से पत्तल में मांगलिक कार्यों और विवाह आदि में भोजन कराने और खिलाने की परंपरा चली आ रही है, लेकिन अब समय बीतने के साथ यह चलन कम हो गया है। थाली में खाना न सिर्फ सुविधा की दृष्टि से फायदेमंद होता है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है।

पत्तल में खाना खाना हमारी संस्कृति का हिस्सा रहा हैं ये कोई दकियानूसी बात नहीं थी बल्कि ये स्वस्थ्य के हिसाब से बहुत ही उंचा था। आज भी कुछ लोग इनका उपयोग करते थे।यह परंपरा सदियों से चली आ रही है। पत्तों से खाना खाने हेतु प्लेट, प्यालियाँ आदि बनाना समूचे भारत में प्रचलन में है।भारत में सदियों से विभिन्न वनस्पतियों के पत्तों से बने पत्तल संस्कृति का अनिवार्य हिस्सा रहे हैं।



ये पत्तल अब भले विदेशों में लोकप्रिय हो रहा है भारत में तो कोई भी सांस्कृतिक, धार्मिक और सामाजिक उत्सव इनके बिना पूरा नहीं हो सकता था। इन समारोहों में आने वाले अतिथियों को इन पत्तलों पर ही भोजन परोसा जाता था।प्राचीन ग्रंथों मे केले की पत्तियो पर परोसे गये भोजन को स्वास्थ्य के लिये लाभदायक बताया गया है।

आर भारत न्यूज़
पत्ते की थाली में भोजन करने के फायदे
छवि 1

पत्तल पर खाना खाने से लाभ

1 बेहतर सेहत और उससे जुड़े कई फायदों के लिए केले के पत्ते पर भोजन करना लाभकारी माना जाता है, यही कारण है कि दक्षिण भारत में आज भी ज्यादातर स्थानों पर केले के पत्ते पर खाना परोसा जाता है। 2 पत्तल पर खाना, लकवा, बवासीर एवं पाचन संबंधी रोगों से बचाने में सहायक है एवं इस समस्याओं में काफी लाभदायक भी। इसके अलावा जोड़ों के दर्द की समस्या भी इससे कम होती है। 3 पलाश के पत्तों की थाली पत्तलों में खाना खाने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है। कृमि, कफ, खांसी, अपच व पेट संबंधी व रक्त संबंधी अन्य बीमारियां होने की संभावना कम होती है। 4 पत्तल पर खाने की आदत न केवल पैसों की बचत करेगी, बल्कि पानी भी बचाएगी क्योंकि आपको इसे धोने की जरूररत नहीं होगी और इन्हें जमीन में डालकर खाद बनाई जा सकती है। 5 पत्तल पर खाना खाने से आपको भोजन के साथ ही संबंधित वृक्षों के औषधीय गुण भी प्राप्त होते हैं और मानसिक शांति भी प्राप्त होती है। ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ