केनरा बैंक एम्पलाइज यूनियन द्वारा 73वें स्थापना दिवस पर डिजिटल क्लास रूम भेंट किया गया -Digital class room presented by Canara Bank Employees Union on 73rd Foundation Day

केनरा बैंक एम्पलाइज यूनियन द्वारा 73वें स्थापना दिवस पर डिजिटल क्लास रूम भेंट किया गया- जरूरतमंद बच्चों को उच्च स्तरीय शिक्षा मिलने से उनकी अध्ययन के प्रति रुचि बढ़ेगी


span>
श्रीगंगानगर: केनरा बैंक एम्पलाइज यूनियन द्वारा सोशल आईडेंटिफिकेशन कार्यक्रम के तहत ज
रूरतमंद बच्चों को उच्च स्तरीय शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से डिजिटल क्लास रूम भेंट किया गया है। केनरा बैंक एम्पलाइज यूनियन सह सचिव तथा रोटरी क्लब पदमपुर अध्यक्ष कुलदीप गोदारा ने बताया कि राष्ट्रीय महासचिव एस. कृष्णा के मार्गदर्शन में संगठन के 73वें स्थापना दिवस पर राजस्थान प्रदेश सचिव रविदीप चतुर्वेदी द्वारा पीएसएमएसबी एज्युकेशन सेंटर 25 पीएस को डिजिटल क्लास रूम के लिए प्रोजेक्टर, बोर्ड, स्मार्ट क्लास रूम प्रदान किया गया है। 



वक्ताओं ने कहा कि जरूरतमंद बच्चों को उच्च स्तरीय शिक्षा मिलने से उनकी अध्ययन के प्रति रूचि बढ़ेगी। रोटरी क्लब रायसिंहनगर तथा पीएसएमएसबी एज्युकेशन ने केनरा बैंक एम्पलाइज यूनियन द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए जरूरतमंद बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए डिजिटल क्लास रूम उपलब्ध कराने पर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर केनरा बैंक एम्पलाईज यूनियन, रोटरी क्लब पदमपुर व रायसिंहनगर तथा पीएसएमएसबी एज्युकेशन पदाधिकारी, सदस्य एवं स्टाफ व गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ