एचपी गैस द्वारा जागरूकता अभियान के तहत सेफ्टी कैम्प लगाया गया- गैस सुरक्षा सम्बन्धी जानकारियों के साथ-साथ मिस्ड कॉल द्वारा बुकिंग के लिए आमजन को किया जागरूक : पंकज नागपाल
श्रीगंगानगर: हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में एचपी गैस डिस्ट्रीब्यूटर गगन गैस एजेंसी द्वारा निकटवर्ती ग्राम कालियां में सेफ्टी कैम्प लगाकर उपभोक्ताओं को गैस सुरक्षा सम्बन्धी जानकारी दी गई तथा गैस लीक होने पर किए जाने वाले बचाव उपायों से अवगत कराया।
गगन गैस एजेंसी संचालक पंकज नागपाल ने ग्रामवासियों को बताया कि हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन द्वारा गैस सिलेण्डर की बुकिंग को आसान बनाते हुए उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए मिस्ड कॉल एवं डिजिटल पैमेंट द्वारा गैस सिलेण्डर बुकिंग की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। एचपी गैस उपभोक्ता गैस एजेंसी में रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर से 9493602222 पर मिस कॉल करके गैस सिलेण्डर बुक कर सकते हैं।
इस सुविधा से बड़ी आसानी से गैस सिलेण्डर बुक हो जाएगा। इसके लिए उपभोक्ता का सम्बन्धित गैस एजेंसी में मोबाइल नम्बर रजिस्टर्ड होना आवश्यक है, इसलिए उपभोक्ताओं को शीघ्रातिशीघ्र अपना मोबाइल नम्बर तथा अपना वर्तमान पता सम्बन्धित गैस एजेंसी में अवश्य अपडेट करवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। मिस्ड कॉल द्वारा गैस सिलेण्डर बुकिंग सुविधा के प्रति उपभोक्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। इसके साथ-साथ उपभोक्ताओं को सुरक्षा सेफ्टी कार्ड भी वितरित किए जा रहे हैं।
श्री नागपाल ने बताया कि इस कैम्प में ग्रामवासियों को आईएसआई मार्का एचपी कम्पनी द्वारा प्रमाणित नारंगी रंग की गैस पाईप ही उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया तथा तथा बाजार में बिक रही मिलती-जुलती पाईपों से सावधान किया गया।
उन्होंने ग्रामवासियों को बताया कि प्लास्टिक की पाईप अत्यंत घातक व जानलेवा है। इससे कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इसलिए असली चुने असली ‘जेसा नहीं’ के तहत एलपीजी सुरक्षा एलपीजी के बारे में विस्तारपूर्वक बताते हुए आईएसएस मार्का एचपी कम्पनी द्वारा प्रमाणित नारंगी रंग की गैस पाईप का ही उपयोग करने के लिए उपभोक्ताओं को जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए गैस रेगुलेटर खराब होने पर कम्पनी द्वारा हाथों-हाथ नया रेगुलेटर प्रदान किया जा रहा है,
जिसका कोई चार्ज नहीं लिया जा रहा है। इस अभियान के तहत उपभोक्ताओं से हर 5 साल के बाद अवश्य अपने पुराने होज को नए होज में बदलने, नारंगी रंग को देखकर धोखा नहीं खाने तथा पाँच साल टेंशन फ्री रहने के लिए प्रमाणित गैस पाईप का उपयोग करने का संदेश दिया जा रहा है। रेगुलेटर, पाईप तथा गैस चूल्हा आदि की सुरक्षा सम्बन्धी जाँचे एचपी गैस कम्पनी से प्रशिक्षित कर्मचारी द्वारा ही की जाती है। पंकज नागपाल ने कहा कि उपभोक्ताओं की सजगता व जागरूकता से ही गैस सिलेण्डर के कारण होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव सम्भव है, इसलिए उन्होंने सबसे आवश्यक सवधानियों की पालना करने तथा एचपी गैस एजेंसी द्वारा प्रदत्त सुविधाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। इस अवसर पर भारी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।



0 टिप्पणियाँ