कपूरथला में 2 कारों की आमने सामने टक्कर महिला की मौत, 2 बच्चियां समेत 5 गंभीर रूप से घायल
कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी रोड पर बरिंदपुर गांव के पास शुक्रवार शाम दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें एक महिला की मौत हो गई, जबकि 2 बच्चियों समेत 5 लोग घायल हो गए. जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जालंधर रेफर कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक गांव ढुडियावाल निवासी जसविंदर सिंह अपनी पत्नी उपकार कौर, 2 बेटियों हरमीत कौर, प्रभलीन कौर, रिश्तेदार लखबीर कौर और गुरमुख सिंह के साथ कार में कपूरथला दवा लेने आ रहे थे।
डॉक्टरों ने 5 लोगों को रेफर कर दिया
जब वह गांव रिंदपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो कपूरथला की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। इसमें जसविंदर समेत सभी 6 लोग घायल हो गए। जिन्हें तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जहां से डॉ. सिद्धार्थ बिंद्रा ने गुरमुख सिंह को छोड़कर 5 लोगों को गंभीर हालत के चलते जालंधर रेफर कर दिया। रास्ते में लखवीर कौर की मौत हो गई। जिसका शव कपूरथला सिविल अस्पताल के शवगृह में रखा गया है।
.jpg)
0 टिप्पणियाँ