दिल्ली में बारिश ने तोड़ा 41 साल का रिकॉर्ड , सेना के दो जवानों समेत 12 लोगों की मौत; तीन दिन बाद अमरनाथ यात्रा दोबारा शुरू हो गई - Rain broke 41-year record in Delhi: 12 people including two army personnel died; Amarnath Yatra resumed after three days

दिल्ली में बारिश ने तोड़ा 41 साल का रिकॉर्ड , सेना के दो जवानों समेत 12 लोगों की मौत; तीन दिन बाद अमरनाथ यात्रा दोबारा शुरू हो गई


दिल्ली, हिमाचल, पंजाब समेत देश के उत्तरी राज्यों में भारी बारिश हो रही है. दिल्ली में टूटा 41 साल का रिकॉर्ड. 1982 के बाद से जुलाई में एक दिन में सबसे अधिक 153 मिमी बारिश हुई।


इससे पहले 25 जुलाई 1982 को 169.9 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। 2003 में 24 घंटे में 133.4 मिमी बारिश हुई थी. वहीं 2013 में दिल्ली में 123.4 मिमी बारिश हुई थी.

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में बारिश के कारण पोशाना नदी पार करते समय सेना के दो जवान डूब गए. वहीं बिजली गिरने से हिमाचल में 5, जम्मू में 2 और यूपी में 3 लोगों की मौत हो गई.

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. हिमाचल के लाहौल और स्पीति में बाढ़ और हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है.

कश्मीर में खराब मौसम के कारण अमरनाथ यात्रा तीन दिन के लिए रोक दी गई है. पहलगाम मार्ग पर रविवार को यह फिर से शुरू हो गई। भारी बारिश के कारण 6 हजार अमरनाथ यात्री रामबन में फंस गए हैं.


अगले 24 घंटे कैसे रहेंगे.

इन राज्यों में होगी भारी बारिश:-राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश ,मध्य प्रदेश, , बिहार, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड,  अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरन,त्रिपुरा, ओडिशा, गुजरात, गोवा और महाराष्ट्र ,सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय 


इन राज्यों में साफ रहेगा मौसम:- केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में बारिश की संभावना नहीं है.



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ