शिरोमणी गुरद्वारा प्रबंधक कमेटी को तुरंत डी जी पी राजस्थान से राब्ता कायम करने का आदेश दिया , सिख संगतों को आदेश दिया कि वो गांव 11 जी के मढ़ी संचालक पाखंडी हैपी को मुंह न लगावें और कड़ा विरोध करे।
श्री अमृतसर साहिब--आज श्री अकाल तख्त साहिब के नवनियुक्त जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह जी ने राजस्थान सरकार व पुलिस प्रशासन को चेताया कि अगर उन्होंने गांव 11 जी के तीन साल पुराने मढ़ी प्रकरण में किसी भी सिख आगू को ग्रिफ्तार किया तो माहौल खराब होगा।जिसके लिए राजस्थान सरकार उत्तरदायी होगी।
जत्थेदार साहिब ने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब के आदेश पर सिख संगत मढ़ी से गुरु ग्रन्थ साहिब का सरूप उठाकर लाई थी। जिसमे कई ग्रिफ्तारियाँ भी हुई।अब मढ़ी संचालक पाखंडी हैपी की शिकायत के आधार पर पुलिस सिख जत्थेदारों के खिलाफ केस तैयार कर रही है जिसे बर्दाश्त नही किया जाएगा।
जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने इस मसले को गंभीरता से लेते हुए शिरोमणी गुरद्वारा प्रबंधक कमेटी को आदेश जारी किया कि वो तुरन्त राजस्थान सरकार व डी जी पी राजस्थान से राब्ता कर यह नाजायज ग्रिफ्तारियाँ रुकवाएँ
जत्थेदार साहिब ने सिख संगतों को आदेश जारी किया कि वो पाखंडी हैप्पी को मुंह न लगावें और उसका कड़ा विरोध करे।ऐसे लोग समाज के नाम पर कलंक होते है।

0 टिप्पणियाँ