उत्तराखंड , रामनगर के ओखलढुंगा मैं बादल फटने से भारी तबाही , आधी रात को आई तबाही ने लोगों को बेघर किया ।
रामनगर के ग्रामीण क्षेत्र में कल रात भारी बारिश के चलते ओखलदूंगा गांव में बादल फट गया जिससे गांव के आसपास के क्षेत्र में पानी भरने से भारी नुकसान हुआ है पूर्व प्रधान पान सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि 1 अगस्त 2023 के मध्य रात्रि को तेज बारिश हो रही थी इसी दौरान ऊपर पहाड़ की तरफ बादल फट गए जिससे एक बार तो जल प्रलय का सा नजारा दिखाई देने लगा इस जल प्रलय ने ग्रामीणों का भारी नुकसान किया है बादल फटने के कारण गांव में बहुत से घर भी इस पानी की तेज धारा में बह गए और खेत में खड़ी फसलों को भी यह जल प्रलय अपने साथ बहाकर ले गई ।
पान सिंह ने घटना की जानकारी प्रशासन को भी दी है बारिश से कई जगहों पर पहाड़ियां खिसक गई हैं,जिस कारण प्रशासन की टीम भी नहीं पहुंच पा रही है.। आधी रात को गांव पर आए इस संकट से गांव वासी काफी हद तक परेशान हैं वह प्रशासन की लेटलतीफी के कारण नाराज भी हैं लोग इस जल प्रलय में अपना आशियाना तक गवा बैठे हैं अब यह लोग गांव के स्कूल और धर्मशाला में ही डेरा डाले बैठे प्रशासन के आने का इंतजार कर रहे हैं। बारिश के कारण कई स्थानों पर पहाड़ियां खिसक गई हैं, जिससे ग्रामीणों तक प्रशासन की टीम भी नहीं पहुंच पा रही है।
पहाड़ खिसकने से रास्ते बंद हो गए हैं प्रशासन गावो वालो तक जल्दी ही मदद भेजने के लिए प्रयास कर रहा है
ओखलढुंगा में बादल फटने से भारी तबाही , video
https://youtube.com/shorts/cL6bWrOUemc?feature=share





.jpg)






0 टिप्पणियाँ