युवा भाजपा नेता विक्रम राठौड़ के नेतृत्व में जयदीप बिहाणी के समर्थन में हुई विशाल जनसभा- आपके सहयोग से मैं 6 महीने में सभी समस्याओं से श्रीगंगानगर को मुक्त कर दूंगा : जयदीप बिहाणी- जयदीप बिहाणी का कंधे से कंधा मिलाकर साथ दें और श्रीगंगानगर में कमल का फूल खिलाएं : विक्रम राठौड़
सर्वे बताता है कि गंगानगर से बीजेपी ज्यादा मजबूत है, सूत्र
श्रीगंगानगर, 14 नवम्बर 2023: भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता विक्रम राठौड़ के नेतृत्व में भाजपा प्रत्याशी जयदीप बिहाणी के समर्थन में वार्ड नं. 47 स्थित 100 फुट रोड पर विशाल जनसभा हुई। विशाल जनसभा को लेकर क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह देखने को मिला तथा बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा प्रत्याशी जयदीप बिहाणी को पूर्ण समर्थन दिया।इस मौके पर जयदीप बिहाणी ने अपने सम्बोधन में कहा कि भाजपा ही राज्य व देश का सर्वांगीण विकास करने में सक्षम है तथा आपके सहयोग से मैं 6 महीने में सभी समस्याओं जैसे कि नशा, लूटपाट, चोरी, अपराध, सट्टा, बदहाल सडक़ें आदि से श्रीगंगानगर को मुक्त कर दूंगा तथा श्रीगंगानगर में विकास की गंगा बहाई जाएगी। राज्य की कांग्रेस सरकार के कुशासन से श्रीगंगानगर सहित पूरे राज्य की जनता पीडि़त व त्रस्त है।
विक्रम राठौड़ ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सबका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राजस्थान में डबल इंजन की सरकार बनने से ऐतिहासिक विकास होगा। इसलिए श्रीगंगानगर विधानसभा की जनता भाजपा प्रत्याशी जयदीप बिहाणी का कंधे से कंधा मिलाकर साथ दें और श्रीगंगानगर में कमल का फूल खिलाएं।
इस विशाल जनसभा में राजकुमार जांगिड़, गिरधारीलाल पैंसिया, मुखत्यार सिंह भुल्लर, महेन्द्र यादव, हीरालाल जालंधरा, हुकमचंद ओस्तवाल, राजीव खेतान, पार्षद कृष्ण कुमार, बलतेज भुल्लर, राधे कृष्ण, नीरज वर्मा, नरेन्द्रसिंह राठौड़़, मिलन सोनी, दीपक शर्मा, मोनू वाल्मीकि, भाजपा नेता महेश पेड़ीवाल, प्रदीप धेरड़, चेष्टा सरदाना, रजत स्वामी, महेन्द्र चांवरिया, रंजना सिंह, मूलचंद मोंगा, हेमराज चौधरी, मक्खन अनेजा, सतपाल बिश्नोई, रवि इंदौरा, पिंटू सिंह सहित सैंकड़ों की संख्या में वार्ड नं. 47 के महिलाएं-पुरुष, युवा व बुजुर्ग नागरिक उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ