भारत-अमेरिका रिश्ते' बिगड़ सकते हैं , अमेरिकी राजदूत ने बाइडेन को दी चेतावनी, बताया क्यों पैदा होगी ऐसी स्थिति?

भारत-अमेरिका रिश्ते' बिगड़ सकते हैं , अमेरिकी राजदूत ने बाइडेन को दी चेतावनी, बताया क्यों पैदा होगी ऐसी स्थिति?

नई दिल्ली : भारत और कनाडा के बीच राजनयिक संबंध इस समय सबसे निचले स्तर पर हैं। इस बीच खबर आ रही है कि भारत और अमेरिका के रिश्तों में जल्द ही खटास आ सकती है। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने ऐसी संभावनाएं जताई हैं। समाचार वेबसाइट पोलिटिको की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एरिक गोरसेटी ने अमेरिकी विदेश विभाग को जानकारी दी है कि भारत और कनाडा के बीच बिगड़ते संबंधों के कारण नई दिल्ली और वाशिंगटन डीसी के बीच भी रिश्ते खराब हो सकते हैं। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि गार्सेटी ने अमेरिका को यह सलाह दी है कि वो भारत के साथ ‘अपरिभाषित अवधि के लिए’ बातचीत को सीमित कर दें. जब अमेरिका के विदेश विभाग के एक प्रवक्ता से इस संबंध में आ रही रिपोर्ट्स पर टिप्पणी करने के लिए कहा गया, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका का संबंध काफी महत्वपूर्ण है. दोनों देशों के बीच रणनीतिक और परिणामी साझेदारी है. भारत-कनाडा विवाद पर क्या है अमेरिका का रुख? अमेरिकी प्रवक्ता ने आगे कहा कि राजदूत गार्सेटी भारतीय लोगों और भारत सरकार के साथ हमारी मजबूत साझेदारी के चैंपियन हैं। आपको बता दें कि जो बाइडन प्रशासन भारत-कनाडा विवाद को गंभीरता से लेने से काफी हद तक बच रहा है। अब तक अमेरिका का रुख यही रहा है कि भारत और कनाडा दोनों को द्विपक्षीय बातचीत के जरिए इस मुद्दे को सुलझाने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए. भारत स्‍पष्‍ट कर चुका है अपना रुख पिछले हफ्ते, विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने भारत से आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जांच में कनाडा के साथ सहयोग करने का आग्रह किया था। अमेरिका कई मौकों पर कह चुका है कि वह भारत-कनाडा विवाद में दोनों पक्षों के संपर्क में है। भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी अपने अमेरिका दौरे के दौरान कनाडा के साथ संबंधों को लेकर भारत का रुख स्पष्ट किया है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ