Ramcharit Manas recitation and Ram Naam Sankirtan in Shri Raghunath Temple
श्रीगंगानगर : बीरबल चौक के समीप श्री रघुनाथ मंदिर (श्री अरोडवंश मंदिर) में रामचरित मानस पाठ और राम नाम संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है।श्री अरोड़वंश सनातन धर्म मंदिर (ट्रस्ट) के अध्यक्ष अंकुर मगलानी ने बताया कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में श्री रघुनाथ मंदिर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि 21 जनवरी,रविवार को सुबह 9:15 बजे श्री रामचरित मानस अखंड पाठ आरंभ होगा। अगले दिन 22 जनवरी को सुबह 9:15 बजे अखंड पाठ का भोग, राम नाम संकीर्तन, रामस्तुति और आरती की जाएगी।ततपश्चात प्रसाद वितरण होगा। मंदिर के पुजारीगण का इसमें विशेष सहयोग रहेगा।
उन्होंने बताया कि 22 जनवरी की शाम 6:15 बजे दीपमाला सजाई जाएगी तथा आतिशबाजी की जाएगी। मंदिर के प्रभारी सोनू अनेजा ने बताया कि इससे पहले कल शनिवार 20 जनवरी को दोपहर 3 बजे श्री रघुनाथ मंदिर परिसर में भक्तजनों द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा।
मंदिर की भव्य सजावट की जाएगी। इन सभी कार्यक्रमों को सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष जोगेंद्र बजाज, श्यामलाल कुक्कड़, रवि चुघ, दीपक सेतिया, केके गिल्होत्रा,अतुल जसूजा,शैंकी जग्गा और शैंकी जसूजा आदि सेवादारों ने अलग-अलग दायित्व स्वेच्छापूर्वक स्वीकार किए हैं।उन्होंने इन सभी कार्यक्रमों में धर्म प्रेमी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार शामिल होने का आग्रह किया है।
.jpg)

0 टिप्पणियाँ