एकादशी पर 21 जनवरी को धूमधाम से निकाली जाएगी खाटू श्याम जी निशान यात्रा व श्रीराम दरबार की भव्य यात्रा

एकादशी पर 21 जनवरी को धूमधाम से निकाली जाएगी खाटू श्याम जी निशान यात्रा व श्रीराम दरबार की भव्य यात्रा 



श्रीगंगानगर: हर बार की भाँति इस बार भी मीरा चौक नायक धर्मशाला के सामने वाली गली से खाटू श्याम जी की 9वीं निशान यात्रा तथा श्रीराम जन्मभूमि अयोध्याधाम में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में श्रीराम दरबार की भव्य यात्रा 21 जनवरी, रविवार को दोपहर 2 बजे धूमधाम से निकाली जाएगी। मुख्य सेवादार शैम्पी अग्रवाल ने विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि खाटू श्याम जी निशान यात्रा व श्रीराम दरबार की भव्य यात्रा 21 जनवरी, रविवार को दोपहर 2 बजे मीरा चौक नायक धर्मशाला के सामने वाली गली से दुखहर्ता हनुमान मंदिर को मत्था टेककर मुख्य-मुख्य मार्गों से होते हुए सुदामा नगर स्थित सिद्धधाम श्री खाटू श्याम धाम मंदिर पहुंचकर सम्पन्न होगी। रास्ते में माँ चिंतपूर्णी का भी आशीर्वाद प्राप्त किया जाएगा।






इस यात्रा में श्री खाटू श्याम का ध्वज लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु नाचते-गाते खाटू श्याम जी व श्रीरामजी के जयघोष लगाते हुए सिद्ध धाम श्री खाटूू श्याम धाम पहुंचेगे। इस दौरान अनेक स्थानों पर यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। निशान यात्रा में बाबा श्याम व श्रीरामजी का भव्य दरबार भी साथ चलेगा, जिसका फूलों से भव्य श्रृंगार किया जाएगा। खाटू श्याम जी की 9वीं निशान यात्रा तथा श्रीराम दरबार की भव्य यात्रा के लिए श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। सिद्ध धाम श्री खाटू श्याम धाम मंदिर के मुख्य सेवादार संदीप शेरेवाला, शैम्पी अग्रवाल, रमेश कुमार अग्रवाल, युवी, रामचंद्र कालड़ा, दीपक राधे-राधे, हेमराज चौधरी, संदीप धींगड़़ा, बालकृष्ण अग्रवाल, बाबू बंसल, दीपक सोनी, राजकुमार पकोडिय़ा, विक्की, अक्षय सोनी, गोल्डी, राजू चुघ, आकाश, विनोद कुमार, फैशन क्वीन स्टाफ सहित सेवादार तैयारियों में जुटे हुए हैं। निशान बुकिंग के लिए श्याम भक्त शैम्पी अग्रवाल (मो.नं. 77928-79251) से सम्पर्क कर सकते हैं। श्रद्धालु भक्तों से 21 जनवरी, रविवार को दोपहर 2 बजे मीरा चौक नायक धर्मशाला के सामने वाली गली से सुदामा नगर स्थित सिद्ध धाम श्री खाटू श्याम धाम तक निकलने वाली 9वीं निशान यात्रा व श्रीराम दरबार भव्य यात्रा में अधिकाधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ