Delhi Weather Update : Chill कराने के मिजाज में राजधानी का मौसम आज मौसम का सबसे ठंडा दिन, सुई जैसी चुभ रही है हवा!

Delhi Weather Update : Chill कराने के मिजाज में राजधानी का मौसम आज मौसम का सबसे ठंडा दिन, सुई जैसी चुभ रही है हवा!


दिल्ली : 13 जनवरी यानी आज को सीजन का सबसे ठंडा दिन दर किया गया. इसी के साथ,दिल्ली में सुबह के वक्त घना कोहरा भी देखने को मिला  
आइए जानते हैं मौसम विभाग ने क्या दी जानकारी. राजधानी दिल्ली में आज यानी 13 जनवरी को सीजन का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया. मौसम विभाग की मानें तो आज दिल्ली के सफदरजंग इलाके में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं, लोधी रोड पर न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री दर्ज किया गया. कड़ाके की सर्दी के साथ ही, नई दिल्ली में घना कोहरा भी लोगो.की परेशानी बढ़ा रहा है. घने कोहरे के चलते दिल्ली की सड़कों पर गाड़ियों की रफ्तार धीमी हो गई है.   

तापमान में गिरावट के साथ दिल्ली में सर्द हवाएं सुई जैसी चुभ रही हैं. लोगों को गलन वाली सर्दी महसूस हो रही है. मौसम विभाग की मानें तो अभी नई दिल्ली को कड़ाके की सर्दी से राहत मिलती नहीं दिख रही है. मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 13 जनवरी को नई दिल्ली में अधिकतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया जा सकता है.वहीं, आज दिल्ली में घने कोहरे का कब्जा रहने वाला है. दिल्ली में घने कोहरे का असर हवाई यात्रा पर भी पड़ रहा है. शनिवार को कम विजिबिलिटी के चलते दिल्ली एयरपोर्ट से कई फ्लाइट्स देरी से उड़ान भर रही हैं. दिल्ली में कब तक सताएगा घना कोहरा मौसम विभाग की मानें तो 16 जनवरी तक नई दिल्ली को घने कोहरे से राहत नहीं मिलने वाली है. मौसम विभाग के मुताबिक, 14 जनवरी को न्यूनतम तापमान 04 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री रहेगा. 15 जनवरी को न्यूनतम तापमान 05 डिग्री रहेगा और अधिकतम तापमान में कोई बदलाव देखने नहीं मिलेगा. 16 जनवरी को नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. Delhi Weather Update दिल्ली में 17 और 18 जनवरी को घने कोहरे से थोड़ी राहत मिल सकती है वहीं, अगर तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिक तापमान 20 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. कहां कितनी विजिबिलिटी दिल्ली के साथ-साथ, उत्तर भारत के तमाम राज्य कोहरे की चपेट में हैं. विजिबिलिटी की बात करें तो आज सुबह 05:30 बजे के करीब पंजाब के अमृतसर में 25 मीटर, पटियाला में. 500 मीटर विजिबिलिटी दर्ज की गई. हरियाणा और दिल्ली की बात करें तो हिसार में विजिबिलिटी 50, पालम और सफदरजंग में 200 मीटर विजिबिलिटी दर्ज की गई. उत्तर प्रदेश के लखनऊ और वाराणसी में विजिबिलिटी 25 मीटर दर्ज की गई. गोरखपुर और बहराइच में विजिबिलिटी 200 मीटर दर्ज की गई.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ