एक बेडरूम वाले घर में 80 लोगों के वोट दर्ज, राहुल गांधी पर 'वोट चोरी' का आरोप, गहलोत ने क्या कहा?
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत |
गहलोत ने आगे कहा,मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति में मुख्य न्यायाधीश की जगह गृह मंत्री श्री अमित शाह को शामिल करना,45 दिन में चुनाव से संबंधित सीसीटीवी फुटेज नष्ट कर देना और ऐसी अन्य घटनाएं भी इन साक्ष्यों को मजबूत करती हैं। स्वाभाविक है कि इससे देशवासियों के मन में आशंकाएं बढ़ी हैं।
एक बेडरूम वाले घर में 80 लोगों के वोट दर्ज, राहुल गांधी पर 'वोट चोरी' का आरोप, गहलोत ने क्या कहा?
Rajasthan News : देश के नेता विपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को फिर चुनाव आयोग पर चुनाव में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया. राहुल गांधी के इन आरोपों पर चुनाव आयोग ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है. आयोग ने राहुल गांधी से उनके आरोपों को लेकर हलफनामा देने को कहा है. आयोग ने राहुल गांधी के आरोपों को काफी गंभीर भी बताया है. आयोग ने कहा कि इन आरोपों को केवल हाईकोर्ट में चुनौती दी जा सकती है
इस मामले पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर राहुल गांधी का समर्थन किया है. उन्होंने लिखा, ''नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज वोट चोरी को लेकर बेहद महत्वपूर्ण तथ्य मीडिया के जरिए समस्त देशवासियों के साथ साझा किए हैं. राहुल जी की बातें बेहद गंभीर हैं और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लगाते हैं
एक ही मतदाता का नाम चार स्थानों पर पंजीकृत है, एक बेडरूम वाले घर में 80 लोगों के वोट पंजीकृत हैं, पहली बार वोट देने वाले लोगों की जगह 60 वर्ष से अधिक आयु के हजारों लोगों के नाम पंजीकृत हैं, इनवेलिड फोटो जैसी बातें दिखा रही हैं कि कैसे देशवासियों के वोट की ताकत को खत्म कर लोकतंत्र को खत्म किया जा रहा है
देशवासियों के मन में भय बढ़ना स्वाभाविक है
गहलोत ने आगे कहा, मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति में चीफ जस्टिस की जगह गृहमंत्री श्री अमित शाह को शामिल करना, चुनाव से जुड़े सीसीटीवी फुटेज को 45 दिन में नष्ट करने जैसी घटनाएं भी इन सबूतों को और मजबूती देती हैं. इससे देशवासियों के मन में आशंकाएं बढ़ना स्वाभाविक है
अब समय आ गया है कि देशवासियों को पता चले कि किस तरह उनके मताधिकार का हनन हो रहा है। इस खुलासे के बाद, सिर्फ़ 25 ज़्यादा सीटें लेकर बनी इस एनडीए सरकार की नैतिकता पर भी सवाल उठ खड़े हुए हैं।
%20(1).jpg)
0 टिप्पणियाँ