Rajasthan News Jaipur : खत्म हुआ बरसो का इंतजार, इन पाक विस्थापितों को मिली भारतीय नागरिकता

Rajasthan News: खत्म हुआ बरसो का इंतजार, इन पाक विस्थापितों को मिली भारतीय नागरिकता

जयपुर जिला प्रशासन ने अब तक 340 पाकिस्तानी शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता के प्रमाण पत्र सौंपे हैं।



Indian citizenship to Pakistani refugees Rajasthan: खत्म हुआ बरसो का इंतजार, इन पाक विस्थापितों को मिली भारतीय नागरिकता







Jaipur News : जयपुर जिला प्रशासन अब तक 340 पाक विस्थापितों को भारतीय नागरिकता का प्रमाण पत्र सौंप चुका है.


Indian citizenship to Pakistani refugees

Indian citizenship to Pakistani refugees : जयपुर प्रशासन पाक विस्थापितों को नियम और पात्रता अनुसार भारतीय नागरिकता प्रदान कर रहा है. इसी के चलते भारतीय नागरिकता के लिए प्रयास कर रहे 10 पाक विस्थापितों का कई वर्षों का इंतजार खत्म हुआ. लंबे अरसे बाद नागरिकता प्रमाण पत्र मिलने पर पाक विस्थापितों की आंखें छलक आईं. उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार जताते हुए कहा कि बरसों बाद हमें अपनी मिट्टी से कानूनी पहचान मिली है. आज कई सालों का लंबा इंतजार खत्म हुआ है और आज हम फक्र के साथ कह सकते हैं कि हम भारतीय हैं. नागरिक प्रमाण पत्र वितरण समारोह में राजस्थान जीव जंतु बोर्ड कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष जसवंत सिंह विश्नोई


Indian citizenship to Pakistani refugees


इस अवसर पर जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी, अतिरिक्त जिला कलक्टर (दक्षिण) संतोष मीणा सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे. प्रशासन द्वारा भारतीय नागरिकता अधिनियम 1955 की विभिन्न धाराओं के तहत इन विस्थापितों को भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं


10 पाक विस्थापितों को सौंपे प्रमाण पत्र

जिला प्रभारी मंत्री जोगाराम पटेल ने गुरुवार को आयोजित समारोह में 10 पाक विस्थापितों को भारतीय नागरिकता का प्रमाण पत्र सौंपा. जोगाराम पटेल ने संगीता, हरिचंद, चमेली बाई, मुकेश कुमार, कलियां देवी, कंवर लाल, संतोष कुमार, सुनित कुमार, राजकुमारी एवं खिआना माहेश्वरी को नागरिता प्रमाण पत्र सौंपे

Indian citizenship to Pakistani refugees
मंत्री बोले- आज ऐतिहासिक दिन

जोगाराम पटेल ने कहा कि आज का दिन उन सभी पाक विस्थापित भाइयों-बहनों के लिए एक ऐतिहासिक और भावनात्मक क्षण है, जिन्होंने वर्षों तक अपने अधिकारों और पहचान की प्रतीक्षा की. भारतीय नागरिकता प्राप्त कर अब आप विधिवत रूप से इस महान राष्ट्र का अभिन्न हिस्सा बन गए हैं


Indian citizenship to Pakistani refugees

आत्मविश्वास और आत्मगौरव का विषय

कैबिनेट मंत्री बोले यह नागरिकता केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि भारत माता की गोद में मिला सम्मान, आत्मविश्वास और आत्मगौरव है. हमारी सरकार 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' के मूल मंत्र के साथ समर्पित भाव से कार्य कर रही है. मुझे आशा ही नहीं, अपितु पूर्ण विश्वास है कि आप सभी भारत की उन्नति और समरसता में सक्रिय भागीदार बनेंगे


Indian citizenship to Pakistani refugees


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ