राजस्थान समाचार : श्रीगंगानगर एक पहल फाउंडेशन एवं भारत विकास परिषद महिला प्रगति शाखा द्वारा कैंसर रोगियों के लिए हेयर डोनेशन कैम्प 1 मई को

उन्होंने कहा कि एक छोटी सी मदद किसी के जीवन में बहुत अधिक बदलाव ला सकती है तथा एक-दूसरे के काम आना ही सच्ची मानवता है।

श्रीगंगानगर : एक पहल फाउंडेशन एवं भारत विकास परिषद महिला प्रगति शाखा द्वारा ‘नर सेवा - नारायण सेवा’ की भावना से नोबल कॉज के तहत कैंसर रोगियों के लिए हेयर डोनेशन कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।

एक पहल फाउंडेशन की रजनी चौपड़ा तथा भारत विकास परिषद महिला प्रगति शाखा अध्यक्ष मंजू गर्ग ने बताया कि 1 मई, रविवार को प्रात: 11 से दोपहर 1 बजे तक अग्रसैन नगर स्थित स्टार डॉल्फिन इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित इस हेयर डोनेशन कैम्प में एकत्रित बाल कैंसर पीडि़तों को लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि एक छोटी सी मदद किसी के जीवन में बहुत अधिक बदलाव ला सकती है तथा एक-दूसरे के काम आना ही सच्ची मानवता है।

एक पहल फाउंडेशन एवं भारत विकास परिषद महिला प्रगति शाखा द्वारा 8 से 10 इंच तक हेयर डोनेट करने वाली इच्छुक महिलाओं से 1 मई, रविवार को प्रात: 11 से दोपहर 1 बजे तक अग्रसैन नगर स्थित स्टार डॉल्फिन इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित इस हेयर डोनेशन कैम्प में अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर हेयर डोनेट करके मानवता को समर्पित इस सेवा कार्य में बढ़-चढक़र योगदान देने एवं समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया गया है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ