राजस्थान समाचार : श्रीगंगानगर वाल्मीकि अम्बेडकर आंदोलन ने सफाई कर्मचारियों तथा वाल्मीकि समाज की ज्वलंत समस्याओं के निराकरण की माँग की

सफाई कर्मचारियों के पद स्वीकृत कर उन पर प्राथमिकता के आधार पर सफाई ठेके पर लगे कर्मचारियों को नियमित किया जाए व शेष पदों पर वाल्मीकि समाज के ही बेरोजगार लोगों की भर्ती की जाए, सफाई कर्मचारी आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया जाए,

श्रीगंगानगर : वाल्मीकि अम्बेडकर आंदोलन अन्तर्गत आदि धर्म समाज ‘आधस’ के शिष्टमण्डल ने प्रदेशाध्यक्ष सत्यनारायण नागवंशी के नेतृत्व में आज राजस्थान अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष खिलाड़ीलाल बैरवा से सर्किट हाऊस में मुलाकात की तथा ज्ञापन सौंपकर सफाई कर्मचारियों एवं वाल्मीकि समाज की ज्वलंत समस्याओं के निराकरण की माँग की है।


प्रचारक अशोक सुमाली, विजय द्राविड़ तथा मनीष दैत्य ने बताया कि वाल्मीकि अम्बेडकर आंदोलन ने मांग की है कि सफाई ठेका प्रथा पूर्ण रूप से बंद करके राजस्थान की वर्तमान जनसंख्या के अनुपात में सफाई कर्मचारियों के पद स्वीकृत कर उन पर प्राथमिकता के आधार पर सफाई ठेके पर लगे कर्मचारियों को नियमित किया जाए व शेष पदों पर वाल्मीकि समाज के ही बेरोजगार लोगों की भर्ती की जाए, सफाई कर्मचारी आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया जाए, अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन पद पर वाल्मीकि समाज के व्यक्ति की नियुक्ति की जाए, वाल्मीकि प्रकट दिवस पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की जाए, 


वाल्मीकि समाज के बच्चों के लिए उच्च शिक्षा नि:शुल्क घोषित की जाए, निजी शिक्षण संस्थान/नर्सिंग होम्स/उद्योग/प्राईवेट वित्तीय संस्थाओं में लगे सफाई कर्मचारी को नियमित कर्मचारियों के समान ही वेतन भत्तों की व्यवस्था की जए तथा सफाई कर्मचारियों को सीवर में नहीं उतारा जाए एवं सीवर में उतारे जाने पर मृत्यु की स्थिति में परिजनों को एक करोड़ का मुआवजा व सरकारी नौकरी दी जाए तथा दोषियों के विरूद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए।



इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष सत्यनारायण नागवंशी, प्रचारक अशोक सुमाली, विजय द्राविड़ तथा मनीष दैत्य, पार्षद बंटी वाल्मीकि, महेन्द्र काली, सुनील घुस्सर, सम्राट रोहतकिया, ज्योति धारीवाल, संदीप चौहान, देव चौहान, मनीष दानव सहित वाल्मीकि अम्बेडकर आंदोलन व आदि धर्म समाज पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ