राजस्थान समाचार : श्रीगंगानगर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् द्वारा पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए परिंडों पर मनमोहक कलाकृतियां उकेर कर लोक संस्कृति को जीवंत किया गया जिलेभर में 1100 परिंडें लगाए जाएंगे , राहुल सहारण

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा जिलेवासियों से बेजुबान पक्षियों के लिए अधिकाधिक परिंडें बांधने तथा उनमें जल भरने का आह्वान किया गया है।

 

श्रीगंगानगर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् द्वारा क्षेत्र में पड़ रही भयंकर गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए। जोधपुर प्रांत के एसएफडी प्रांत संयोजक राहुल सहारण के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा श्रीगंगानगर शहर के पार्कों, महाविद्यालयों तथा विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर पेड़ों पर परिंडें बांधे गए तथा जल भरा गया।


जिला संयोजक राहुल भादू तथा जिला प्रमुख नीरज बेनीवाल ने बताया कि गर्मियों के मौसम के मद्देनजर परिंडा अभियान आगामी दिनों में भी जारी रहेगा तथा पूरे श्रीगंगानगर जिले में 1100 परिंडें लगाए जाएंगे। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को परिंडों की नियमित देखभाल व जल भरने का संकल्प भी दिलाया गया। इससे पूर्व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् एसएफडी कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई, जिसमें परिंडा बांधने के अभियान की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया। 


बैठक को सम्बोधित करते हुए एसएफडी प्रांत संयोजक राहुल सहारण ने कहा कि पूरे जोधपुर प्रांत में जोर-शोर से परिंडे बांधने का अभियान चल रहा है तथा उत्साहपूर्वक कार्यकर्ताओं द्वारा पक्षियों के लिए परिंडें बांधे जा रहे हैं। इस मौके पर कार्यकर्ताओं द्वारा लोक संस्कृति को जीवंत करते हुए परिंडों पर मनमोहक कलाकृतियां उकेरी गई, जिसकी सभी ने भरपूर सराहना की। 

इस अवसर पर नगर परिषद पूर्व सभापति लक्की दावड़ा, समाजसेवी खेत सिंह, रामदेव मंदिर के पूजारी, सुधीर सहारण, नगर उपाध्यक्ष मनोज स्वामी, नगर मंत्री हरमीत सिंह, सुखपाल सिंह, आशीष वर्मा, प्रणव एवं कृष्ण चौधरी, पवन बोला, विजय, निखिल, राहुल, विकास, सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा जिलेवासियों से बेजुबान पक्षियों के लिए अधिकाधिक परिंडें बांधने तथा उनमें जल भरने का आह्वान किया गया है।

 




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ