नशा खरीददारों में युवाओं की संख्या अधिक होती है। नशे के आदी लोगों द्वारा नशा खरीदने के लिए आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है, जिससे जिले का वातावरण खराब हो रहा है तथा युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो रहा है।
श्रीगंगानगर : नवयुवक जागरूक मण्डल के शिष्टमण्डल ने आज संस्थापक विकास साही तथा अध्यक्ष नीरज गंगानगर के नेतृत्व में अति. जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर श्रीगंगानगर जिले में अवैध नशे की रोकथाम के लिए सख्त कार्यवाही करने की माँग की है। शिष्टमण्डल में अध्यक्ष नीरज गंगानगर सुपौत्र स्वर्गीय रामनाथ शर्मा प्रो. केदारनाथ शर्मा भूतपूर्व गृहमंत्री राजस्थान, संस्थापक विकास शाही, श्याम सोनी, मोहनलाल गुप्ता, लक्ष्मणजी, राजकुमार सोनी, केवल किशन आदि जागरूक नागरिक शामिल थे।
विकास साही तथा नीरज गंगानगर ने कहा कि श्रीगंगानगर जिले में अवैध रूप से नशे की तादाद बढ़ती जा रही है। नशा सप्लायरों द्वारा जिलेभर में शहर, गांवों, मण्डियों में गली-गली, मौहल्ले-मौहल्ले में अवैध रूप से प्रतिबंधित नशा सरेआम बेचा जा रहा है। नशा खरीददारों में युवाओं की संख्या अधिक होती है। नशे के आदी लोगों द्वारा नशा खरीदने के लिए आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है, जिससे जिले का वातावरण खराब हो रहा है तथा युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो रहा है।
नशे के कारण हजारों-लाखों घर बर्बाद हो चुके हैं तथा अनेकों लोगों की मृत्यु भी हो चुकी है। परन्तु जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन द्वारा अवैध नशे की रोकथाम के लिए कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं करने से नवयुवक जागरूक मण्डल सहित जागरूक जिलेवासियों में भारी आक्रोश व्याप्त है।नवयुवक जागरूक मण्डल ने जनहित में जिला प्रशासन से मांग की है कि अविलम्ब सख्त से सख्त कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से बिक रहे नशे पर अंकुश लगाकर जनजीवन की रक्षा करके जिलेवासियों को राहत प्रदान की जाए।

0 टिप्पणियाँ