राजस्थान समाचार : श्रीगंगानगर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा नगर मण्डल पूर्वी क्षेत्र की कार्यकारिणी घोषित

इससे संगठन और अधिक सक्रिय व मजबूत होगा तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लागू जन कल्याणकारी योजनाओं के सक्रियतापूर्वक प्रचार-प्रसार से अनुसूचित जाति वर्ग सहित प्रत्येक वर्ग लाभान्वित होगा।  

श्रीगंगानगर : भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा नगर मण्डल पूर्वी क्षेत्र अध्यक्ष सुभाष गहलोत द्वारा मण्डल कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मेघवाल एवं भाजपा जिलाध्यक्ष आत्माराम तरड़ की सहमति से तथा भाजपा एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवभगवान जोगपाल व नगर मण्डल पूर्वी क्षेत्र अध्यक्ष चन्द्रशेखर गौड़ की अनुशंषा पर घोषित कार्यकारिणी में समर्पित व निष्ठावान कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए हैं।



भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला महामंत्री जितेन्द्र चौहान ने बताया कि घोषित मण्डल कार्यकारिणी में दीपक नन्दा व नरेश डाबी को उपाध्यक्ष, गजेन्द्र सौनगरा को महामंत्री, रवि बब्बर व रविन्द्र कुमार को मंत्री तथा कैलाश सारसर, रवि बागड़ी, रणजीत, श्रवण मेघवाल, सागर, विरेन्द्र गहलोत, दीपक खत्री, जितेन्द्र तुनगारिया व आशुतोष गहलोत को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवभगवान जोगपाल व भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा नगर मण्डल पूर्वी क्षेत्र अध्यक्ष सुभाष गहलोत ने विश्वास व्यक्त किया कि इससे संगठन और अधिक सक्रिय व मजबूत होगा तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लागू जन कल्याणकारी योजनाओं के सक्रियतापूर्वक प्रचार-प्रसार से अनुसूचित जाति वर्ग सहित प्रत्येक वर्ग लाभान्वित होगा।  


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ