राजस्थान समाचार : श्रीगंगानगर प्रगतिशील कुम्हार समिति के अध्यक्ष पद के लिए 9 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन 1 मई को होगा अध्यक्ष का चुनाव

अध्यक्ष प्रेम छापोला द्वारा नियुक्त चुनाव अधिकारी रघुवीर सिंह गेदर तथा सह चुनाव अधिकारी काशीराम कुचेरिया के नेतृत्व में चुनाव प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है। 


श्रीगंगानगर : प्रगतिशील कुम्हार समिति के अध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव में आज 9 प्रत्याशियों ने नामांकन फार्म जमा करवाए। संरक्षक सदस्य साधुराम भोभरिया ने बताया कि आमसभा में लिए गए निर्णयानुसार अध्यक्ष प्रेम छापोला द्वारा नियुक्त चुनाव अधिकारी रघुवीर सिंह गेदर तथा सह चुनाव अधिकारी काशीराम कुचेरिया के नेतृत्व में चुनाव प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है। 

घोषित चुनाव कार्यक्रम के तहत आज 17 अप्रैल, रविवार को प्रात: 9 से 12 बजे तक अध्यक्ष पद हेतु जगदीश कुमार घोड़ेला, दीनदयाल बागोरिया, बृजलाल किरोड़ीवाल, महेन्द्र कुमार लिम्बा (बागड़ी), रामरतन घोड़ेला, लालचन्द सोखल, लीलूराम लिम्बा, सत्यनारायण रत्तीवाल व हेतराम सिंगाठिया द्वारा आवेदन पत्र प्रस्तुत किए गए, तत्पश्चात् दोपहर 12 से 2 बजे तक आवेदन-पत्रों की जांच की गई, जिसमें सभी नामांकन सही पाए गए। इस पर अध्यक्ष पद का चुनाव लडऩे वाले 9 प्रत्याशियों की सूची प्रकाशित की गई।

चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 24 अप्रैल को प्रात: 9 से 12 बजे तक आमसभा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सर्वसम्मति नहीं बनने पर चुनाव प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा तथा इसी दिन सांय 4 बजे तक अध्यक्ष पद के लिए नाम वापिस लिए जा सकेंगे, तत्पश्चात् सांय 4 से 5 बजे तक चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। 

अध्यक्ष पद  के लिए 1 मई, रविवार को प्रात: 8 से सांय 4 बजे तक चहल चौक स्थित कुम्हार धर्मशाला में मतदान होगा, तत्पश्चात् सांय 4.30 बजे से मतगणना की जाएगी एवं मतगणना के तुरन्त पश्चात् परिणाम की घोषणा करके निर्वाचित अध्यक्ष को शपथ-ग्रहण करवाई जाएगी। चुनाव केवल अध्यक्ष पद के लिए होगा तथा मतदान के समय मतदाता फोटोयुक्त पहचान दस्तावेज अवश्य साथ लाना होगा। चुनाव सम्बन्धी समस्त प्रक्रिया चहल चौक स्थित कुम्हार धर्मशाला में सम्पन्न होगी।  










                                                                                                                                                                            


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ