राजस्थान समाचार : श्रीगंगानगर भारत विकास परिषद् प्रताप शाखा की सत्र 2021-22 की कार्यकारिणी का अन्तिम प्रकल्प पूर्ण

सबसे पहले मां भारती, मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष वंदना की गई, तत्पश्चात् वंदे मातरम् का गायन किया गया। शाखा के उपस्थित समस्त पदाधिकारियों और सदस्यों द्वारा शिलालेख पटिका से पर्दा हटा कर जल मंदिर का शुभारंभ किया गया



श्रीगंगानगर : भारत विकास परिषद प्रताप शाखा की सत्र 2021-22 की कार्यकारिणी का अंतिम प्रकरण आज सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ। सत्र 2021-22 के सचिव ताराचंद खत्री ने बताया कि आज महात्मा गाँधी राजकीय विद्यालय, साधुवाली में जल मंदिर एवं कमरे का निर्माण कार्य करवा लोकार्पण कर छात्र छात्राओं के उपयोग के लिए विद्यालय को सौंप दिया गया। विद्यालय की छात्राओं द्वारा भारत विकास परिषद् प्रताप शाखा के सदस्यों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया।
सबसे पहले मां भारती, मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष वंदना की गई, तत्पश्चात् वंदे मातरम् का गायन किया गया। शाखा के उपस्थित समस्त पदाधिकारियों और सदस्यों द्वारा शिलालेख पटिका से पर्दा हटा कर जल मंदिर का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष सुभाष धींगड़ा, निवर्तमान सचिव ताराचंद खत्री, शिव शंकर मित्तल, पद्मश्री श्यामसुंदर माहेश्वरी, इंद्रकुमार गोयल, जगीर फरमा, मोतीलाल वर्मा, श्रीमती अंजू वर्मा, स्कूल प्रिंसिपल श्रीमती श्वेता यादव, विद्यालय स्टॉफ, ग्राम पंचायत सरपंच, डायरेक्टर सरला बिश्नोई, ग्रामवासी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

सर्वप्रथम सचिव ताराचंद खत्री ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि विद्यालय की आवश्कता को देखते हुए परिषद् द्वारा इस सेवा कार्य को सहर्ष स्वीकार किया गया और भविष्य में भी कोई सेवा कार्य हुआ तो जरुर करेंगे। तत्पश्चात् पद्मश्री श्यामसुंदर माहेश्वरी जी ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित किया।

शिव शंकर मित्तल ने भारत विकास परिषद् के इतिहास, कार्यप्रणाली के बारे में बताया। अध्यक्ष सुभाष धींगड़ा ने समस्त दानदाता सदस्यों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया तथा विद्यार्थियों से कहा कि वे जल का सदुपयोग करें।  

प्रिंसिपल श्रीमती श्वेता यादव ने भारत विकास परिषद् प्रताप शाखा द्वारा करवाए गए कार्य जल मंदिर एवं कमरे निर्माण कार्य के लिए साधुवाद व आभार व्यक्त किया और विद्यालय की ओर से भारत विकास परिषद् प्रताप शाखा को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। मंच संचालन श्रीमती अंजु वर्मा द्वारा किया गया। प्रकल्प प्रभारी मोती लाल वर्मा एवं इंद्र कुमार गोयल थे। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान कर कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई। तत्पश्चात् समस्त छात्र छात्राओं को भारत विकास परिषद् प्रताप शाखा द्वारा लड्डू वितरित किए गए।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ