राजस्थान समाचार : श्रीगंगानगर भाजपा नगर मण्डल पूर्वी क्षेत्र ने भयंकर गर्मी में विद्युत कटौती को बंद कर आमजन को राहत प्रदान करने की माँग की जोधपुर डिस्कॉम के चहल चौक कार्यालय पर प्रदर्शन कर राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

वहीं दुकानदारों, व्यवसायियों व औद्योगिक इकाइयों में बिजली कटौती के कारण काम-धंधें बंद होने के कगार पर पहुंच गए हैं।

श्रीगंगानगर : भाजपा नगर मण्डल पूर्वी क्षेत्र अध्यक्ष चन्द्रशेखर गौड़ के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने आज भीषण गर्मी में विद्युत विभाग द्वारा कई घंटों तक लगाए जा रहे विद्युत कट के विरोध में चहल चौक स्थित जोधपुर डिस्कॉम सिटी फस्र्ट कार्यालय में प्रदर्शन किया। तत्पश्चात् सहायक अभियन्ता के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर राजस्थान सरकार को निर्देशित कर विद्युत कटौती को बंद करके आमजन को राहत प्रदान करने की मांग की।

मण्डल अध्यक्ष चन्द्रशेखर गौड़ ने कहा कि राज्य में कांग्रेस सरकार के बिजली कुप्रबंधन से कई-कई घंटे तक विद्युत कटौती के कारण परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थी, आमजन, गृहिणी, व्यवसायी, छोटे-छोटे दुकानदार एवं व्यवसायी सहित प्रत्येक वर्ग पीडि़त व त्रस्त है। कांग्रेस सरकार के शासनकाल में हर बार विद्युत कटौती का सिलसिला शुरू हो जाता है। इस भयंकर गर्मी में लम्बे समय तक विद्युत कटौती से आमजन का जीना दुर्भर हो गया है। इससे विद्यार्थियों की अध्ययन प्रभावित हो रहा हैं, वहीं दुकानदारों, व्यवसायियों व औद्योगिक इकाइयों में बिजली कटौती के कारण काम-धंधें बंद होने के कगार पर पहुंच गए हैं। भारतीय जनता पार्टी नगर मण्डल पूर्वी क्षेत्र श्रीगंगानगर ने माँग की है कि भयंकर गर्मी में विद्युत कटौती को बंद करके आमजन को राहत प्रदान की जाए।

इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष चन्द्रशेखर गौड़, जिला उपाध्यक्ष संजय महिपाल व रतन गणेशगढिय़ा, जिला मंत्री राजेन्द्र छाबड़ा, जिला कोषाध्यक्ष हनुमान गोयल, महेश पेड़ीवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष महेश जोशी, मंगलचंद डाल, ओमप्रकाश गंगानगर, जितेन्द्र चौहान, ओबीसी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष कपिल सिंधी, एससी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सुभाष गहलोत, नेता प्रतिपक्ष बबीता गौड़, पार्षद प्रेम घोड़ेला, पूर्व पार्षद पवन गौड़, पूर्व पार्षद रवि चौहान, भीष्म देव लाटा, जतिन गोयल, रमन गुजराल, श्याम सोनी, साहिल सोनी, चन्द्रप्रकाश, विवेक शर्मा, रमन डावरा, अजय सिंधी, उमाशंकर, विक्रम पुरी, सहित भाजपा नगर मण्डल पूर्वी क्षेत्र पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ