राजस्थान समाचार : श्रीगंगानगर स्कन्द पुराण पर आधारित तीन दिवसीय संगीतमयी श्रीखाटू श्याम कथा समापन पर श्रद्धालु हुए भाव-विभोर हारे के सहारे की जय’ ‘तीन बाणधारी की जय’ आदि बाबा श्याम के जयकारों से सारा वातावरण हुआ भक्तिमय

इस कथा में बाल कथा व्यास नन्दिनी कौशिक जी ने श्रद्धालुओं को भक्त धन्ना जाट, बाबा श्याम का जन्म, बर्बरीक उपख्यान, बर्बरीकजी की साधना, बाबा श्याम को शक्ति व तीन बान की प्राप्ति, फाल्गुनी ग्यारस की महिमा आदि कथा-प्रसंगों से भाव-विभोर कर दिया। 

श्रीगंगानगर, :स्कन्द पुराण परआधारित तीन दिवसीय संगीतमयी श्री खाटू श्याम कथा हर्षोल्लासपूर्वक पूर्ण श्रद्धा व भक्तिभाव से 23 /04/22 को सम्पन्न हुई। सेवादार योगेश कौशिक ने बताया कि 3 ई छोटी गली नं. 10 स्थित श्री राधा वल्लभ धाम मंदिर प्रांगण में आयोजित इस कथा में बाल कथा व्यास नन्दिनी कौशिक जी ने श्रद्धालुओं को भक्त धन्ना जाट, बाबा श्याम का जन्म, बर्बरीक उपख्यान, बर्बरीकजी की साधना, बाबा श्याम को शक्ति व तीन बान की प्राप्ति, फाल्गुनी ग्यारस की महिमा आदि कथा-प्रसंगों से भाव-विभोर कर दिया। 

उन्होंने कथा व भजनों द्वारा श्याम बाबा की महिमा का गुणगान किया, जिस पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर झूम उठे तथा उन्होंने नाच-गाकर बाबा श्याम को रिझाया। इस मौके पर विशेष रूप से मौजूद नारायण सेवा संस्थान शाखा संयोजक व पीआरओ बिन्दु गोस्वामी द्वारा बाल कथा व्यास नन्दिनी कौशिक को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में बिन्दु गोस्वामी का भी अभिनंदन-सम्मान किया गया। कथा के सफल आयोजन में श्री श्याम भक्त परम श्रद्धेय गोविन्द जी महाराज का सराहनीय सहयोग रहा। 

कथा के दौरान बधाई गाई गई तथा श्याम प्रेमी नंदूजी लोहेवाला द्वारा बधाई बांटी गई एवं तीनों दिन प्रसाद की सेवा की गई। श्रद्धालुओं ने ‘हारे के सहारे की जय’, ‘तीन बाणधारी की जय’ आदि बाबा श्याम के जयकारों से सारा वातावरण गुंजायमान कर दिया। श्री खाटू श्याम बाबा की इस तीन दिवसीय कथा के लिए श्याम भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिला। तीनों दिन भारी संख्या में महिला-पुरूष श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर श्याम बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा कथा प्रसंगों को सुनकर आलौकिक आनंद प्राप्त किया। सेवादार योगेश कौशिक द्वारा कथा के समापन पर समस्त श्रद्धालुओं एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ