राजस्थान समाचार : श्रीगंगानगर भीषण गर्मी में अघोषित बिजली कटौती के विरोध में भाजपा नगर मण्डल पश्चिम क्षेत्र ने आक्रोश व्यक्त किया पुरानी आबादी स्थित जोधपुर डिस्कॉम के सिटी द्वितीय कार्यालय पर एईएन का घेराव कर राज्यपाल को भेजा ज्ञापन राज्य सरकार द्वारा अविलम्ब विद्युत कटौती बंद करके आमजन को राहत प्रदान की जाए , सुशील अरोड़ा

भाजपा नगर मण्डल पश्चिम क्षेत्र ने आक्रोश व्यक्त किया पुरानी आबादी स्थित जोधपुर डिस्कॉम के सिटी द्वितीय कार्यालय पर एईएन का घेराव कर राज्यपाल को भेजा

श्रीगंगानगर : भीषण गर्मी में निर्धारित समय से भी अधिक अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित भाजपा नगर मण्डल पश्चिम क्षेत्र पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने आज मण्डल अध्यक्ष सुशील अरोड़ा के नेतृत्व में पुरानी आबादी स्थित जोधपुर डिस्कॉम सिटी द्वितीय कार्यालय में आक्रोश व्यक्त करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर राज्य की गहलोत सरकार की नाकामी पर रोष व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार के विरूद्ध जमकर नारेबाजी की एवं एईएन का घेराव किया। तत्पश्चात् सहायक अभियन्ता के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर विद्युत कटौती बंद करने के लिए राज्य सरकार को प्रभावी कार्यवाही के लिए निर्देशित करके आमजन को राहत प्रदान करने की मांग की गई।

मण्डल अध्यक्ष सुशील अरोड़ा ने कहा कि श्रीगंगानगर जिले में निर्धारित समय से भी अधिक कई-कई घंटों तक अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। आज सुबह जिला मुख्यालय पर दो घंटे की बिजली कटौती का समय निर्धारित होने के बावजूद लगभग साढ़े चार घंटे बाद बिजली पुन: शुरू की गई। इससे इस गर्मी में आमजन का जीना दुर्भर हो गया है तथा छोटे-छोटे दुकानदारों का काम-धंधा बंद होने से आर्थिक परेशानी से गुजर रहे हैं तथा परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल हो गया है। विद्यार्थियों का अध्ययन प्रभावित हो रहा है।
भीषण गर्मी में कई घंटों तक बिजली कटौती से प्रत्येक वर्ग पीडि़त व त्रस्त है। आमजन का इस भयंकर गर्मी में बुरा हाल है, रोजमर्रा के कार्य भी प्रभावित हो रहें हैं। बिजली कटौती व पानी आपूर्ति का एक ही समय होने से पानी की समस्या का भी सामना करना पड़ रहा है। राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार आम जनता को परेशान करने पर तुली हुई है। भाजपा नगर मण्डल पश्चिम क्षेत्र ने माँग की है कि राजस्थान सरकार से तुरंत प्रभाव से विद्युत कटौती को बंद करवाकर आमजन को राहत प्रदान की जाए।

इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष सुशील अरोड़ा, जिला महामंत्री प्रदीप धेरड़़, जिला मंत्री प्रेम छापोला, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष मनीराम छापोला, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अनवर अली खान, ओबीसी मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार सोनी, किसान मोर्चा से राजीव चौधरी, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष अमनदीप कौर, युवा नेता विशु मिड्ढा, महामंत्री नवलकिशोर शर्मा, ओबीसी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सुरेन्द्र बिश्नोई,
एससी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष रोहित वाल्मीकि, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष मोहन सिंह, कोषाध्यक्ष संतोष गुप्ता, शक्ति केन्द्र संयोजक मुकेश मक्कड़, छगन बलाना, राणा चहल, जयराज सोनी, भंवर रायका, अमित फुटेला, सन्नी जसूजा, सुरजीत ओड, सुशील अग्रवाल, मनमोहन सैन, राजेश भट्ट, सत्येन्द्र, राजेश दुहारिया, राकेश शर्मा, चन्द्रलेखा नरूला, नवीन मदान, श्रवण कुमार, आनंद वर्मा, जेपी गौरी, विमला छाबड़ा, जितेन्द्र चौहान, धीरज लीला, संजय कुमार, अंकित कुमार, रिंकू सिंह सहित भाजपा नगर मण्डल पश्चिम क्षेत्र पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ