श्रीगंगानगर में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवभगवान जोगपाल के नेतृत्व में सम्पन्न इस बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों एवं अनेक ज्वलंत मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।
श्रीगंगानगर : भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक सुखाडिय़ा सर्किल के समीप स्थित जिला कार्यालय में आयोजित की गई। जिला महामंत्री जितेन्द्र चौहान ने बताया कि इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष आत्माराम तरड़ ने की। पूरे राजस्थान में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठकों का आयोजन किया जा रहा है,
इसी कड़ी में श्रीगंगानगर में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवभगवान जोगपाल के नेतृत्व में सम्पन्न इस बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों एवं अनेक ज्वलंत मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सर्वप्रथम भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर तथा महापुरुषों के चित्र पर फूलमालायें अर्पित की गई एवं बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाला गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष आत्माराम तरड़, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवभगवान जोगपाल, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मनभीर सिंह आदि वक्ताओं ने केन्द्र की यशस्वी नरेन्द्र मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से प्रत्येक वर्ग को लाभान्वित करने का आह्वान किया। राज्य की गहलोत सरकार की नाकामी तथा दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे अपराधों पर भारी आक्रोश व्यक्त किया गया। पंजाब से श्रीगंगानगर जिले की नहरों में आ रहे दूषित जल की रोकथाम के लिए राज्य सरकार से सख्त कार्यवाही करने की मांग की गई, ताकि श्रीगंगानगर जिले सहित करोड़ों लोगों को राहत मिल सके।
इस अवसर पर जिला महामंत्री जितेन्द्र चौहान, सोहनलाल छिनवाल व चेना राम, सतपाल कासनियां, कश्मीरी धमेजा, रामजस, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा नगर मण्डल पूर्वी क्षेत्र अध्यक्ष सुभाष गहलोत, बलविन्द्र सिंह, गजेन्द्र सोनगरा, नरेश डाबी, मनोज कुमार नायक, मोहनलाल कडेला, नरेश कुमार, रमेश कुमार, परवेज सिंह, राहुल सहारण, दीपक कुमार सहित भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।


0 टिप्पणियाँ