श्रीगंगानगर के विभिन्न विशेष विद्यालयों के 6-12 वर्ष के 50 बौद्धिक दिव्यांग बच्चों ने 25 मीटर दौड़, 50 मीटर दौड़, सॉफ्टबॉल थ्रो, स्टैंडिंग जम्प में हिस्सा लेकर अपने कौशल का प्रदर्शन किया।
श्रीगंगानगर : स्पेशल ओलम्पिक भारत राजस्थान द्वारा आज सूरतगढ़ रोड स्थित टाइनी टॉट्स विद्यालय श्रीगंगानगर के प्रांगण में मानसिक दिव्यांग बच्चों हेतु डवलपमेंट स्पोर्ट्स रिबन डे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम हर्बल लाईफ द्वारा प्रायोजित किया गया।
कार्यक्रम में स्पेशल ओलम्पिक भारत राजस्थान की चेयरपर्सन श्रीमती विनीता आहुजा, एरिया डायरेक्टर डी.के. सिंह, टाइनी टॉटस विद्यालय की संस्थापक श्रीमती के.के. आहुजा, नवचेतना संस्थान के उपाध्यक्ष ओम बवेजा, आशा आर्मी स्कूल की प्रिंसीपल अंजू गढवाल, जुबिन संस्थान के संस्थापक डॉ. दर्शन आहुजा, सौगात स्पेशल स्कूल की संस्थापक श्रीमती लक्ष्मी बदरा, समग्र शिक्षा के रिसोर्स पर्सन गंगाबिशन टाक, तपोवन के खेल प्रशिक्षक अशोक कुमार एवं दिव्यांग बच्चों के अभिभावक मौजूद रहे।
कार्यक्रम में श्रीगंगानगर के विभिन्न विशेष विद्यालयों के 6-12 वर्ष के 50 बौद्धिक दिव्यांग बच्चों ने 25 मीटर दौड़, 50 मीटर दौड़, सॉफ्टबॉल थ्रो, स्टैंडिंग जम्प में हिस्सा लेकर अपने कौशल का प्रदर्शन किया। हर्बल लाईफ एवं स्पेशल ओलम्पिक की तरफ से टी-शर्ट, जूते, सर्टिफिकेट व मैडल प्रदान किए गए। कार्यक्रम में मैनेजर स्पोर्ट्स विनोद कुमार सहारण, रणजीत एवं अन्य विद्यालयों के 15 कोच व वॉलिंटियर्स ने मिलकर खेल आयोजन को सफलतापूर्वक सम्पन्न करवाने में सराहनीय योगदान दिया।
एरिया डायरेक्टर डी.के. सिंह द्वारा सभी विद्यालयों के बच्चों, अभिभावकों को स्पेशल ओलम्पिक गतिविधियों के विषय में जानकारी दी गई तथा खेल के माध्यम से बच्चों को समाज की मुख्यधारा में जुडऩे के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन श्रीमती पूनम सिंह द्वारा किया गया।

0 टिप्पणियाँ