राजस्थान समाचार : श्रीगंगानगर राजस्थान मजहबी सिक्ख युवा मोर्चा तथा अखिल राजस्थान मजहबी सिक्ख वैलफेयर सोसायटी ने अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष को सौंपे ज्ञापन राज्य में कौम के प्रति बढ़ रहे अपराधों की जाँच उच्च न्यायालय के न्यायाधीश से करवाने तथा जाति प्रमाण-पत्र के साथ मजहबी सिक्ख जोडऩे के लिए नोटिफिकेशन जारी करने की माँग

प्रिंसीपल भजन सिंह घारू तथा लखवीर सिंह लक्खा ने कहा कि अक्कांवाली, लाधुवाली व गांव डाबला में मजहबी सिक्ख समाज के युवाओं की हुई हत्या के मामले में शिथिलता बरतकर मामले में लीपा-पोती की गई

श्रीगंगानगर : अखिल राजस्थान मजहबी सिक्ख वैलफेयर सोसायटी प्रदेशाध्यक्ष प्रिंसीपल भजन सिंह घारू तथा राजस्थान मजहबी सिक्ख युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष लखवीर सिंह लक्खा के नेतृत्व में शिष्टमण्डल ने आज राजस्थान अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष खिलाड़ी लाल बैरवा को विभिन्न माँगों के निराकरण के लिए ज्ञापन दिए। प्रिंसीपल भजन सिंह घारू तथा लखवीर सिंह लक्खा ने कहा कि अक्कांवाली, लाधुवाली व गांव डाबला में मजहबी सिक्ख समाज के युवाओं की हुई हत्या के मामले में शिथिलता बरतकर मामले में लीपा-पोती की गई है।


 यहां तक कि हत्या के मामले में एफ.आर. लगा दी गई। राजस्थान अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन से मांग की गई है कि उच्च न्यायालय के न्यायाधीश या गुप्त एजेंसी से इन सभी हत्याओं के मामलों की निष्पक्ष जांच करवाकर दोषियों को कड़ी  से कड़ी सजा दी जाए तथा अविलम्ब पीडि़त परिवारों को आर्थिक सहायता के रूप में 50-50 लाख रुपए मुआवजा दिया जाए।

प्रिंसीपल भजन सिंह घारू तथा लखवीर सिंह लक्खा ने इस मौके पर यह भी माँग की है कि समस्त विभागों को निर्देशित किया जाए कि मजहबी सिक्ख समाज के किसी भी व्यक्ति या व्यक्तियों की जाति का कालम आता है तो उसमें मजहबी सिक्ख लिखा जाए। इसके लिए पंजाब की भांति राजस्थान में भी नोटिफिकेशन जारी कर मजहबी सिक्ख जाति के सदस्य को मजहबी सिक्ख लिखकर जाति प्रमाण-पत्र जारी किया जाए। अखिल राजस्थान मजहबी सिक्ख वैलफेयर सोसायटी प्रदेशाध्यक्ष प्रिंसीपल भजन सिंह घारू तथा राजस्थान मजहबी सिक्ख युवा मोर्चा ने मांग की है 

कि अनुसूचित जातियों की राजस्थान की अनुसूची क्रमांक 43 में संशोधित कर मजहबी सिक्ख किया जाए, ताकि समाज को राहत मिल सके। इस अवसर पर अखिल राजस्थान मजहबी सिक्ख वैलफेयर सोसायटी प्रदेशाध्यक्ष प्रिंसीपल भजन सिंह घारू, राजस्थान मजहबी सिक्ख युवा मोर्चा लखवीर सिंह लक्खा, डॉ. वीरेन्द्र सिंह आदिवाल, राजू सिंह खोखर, राजू नाहर, गुरमुख मुसाफिर, देवकरण नायक, तेजपाल नायक आदि उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ