भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर तथा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मेघवाल को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर तथा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
श्रीगंगानगर : भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर तथा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मेघवाल का भाजपा युवा कार्यकर्ता श्रवण कुमार द्वारा जोरदार अभिनंदन-सम्मान किया गया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष आत्माराम तरड़ तथा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवभगवान जोगपाल विशेष रूप से मौजूद रहे।
सुखाडिय़ा सर्किल स्थित भाजपा के पुराने जिला कार्यालय के समीप भाजपा कार्यकर्ता श्रवण कुमार ने भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर तथा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मेघवाल को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर तथा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर श्रवण कुमार ने कहा कि भाजपा की रीति-नीति तथा केन्द्र की यशस्वी लोकप्रिय नरेन्द्र मोदी सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों का सक्रियता से प्रचार-प्रसार करके प्रत्येक वर्ग को लाभान्वित किया जाएगा।
इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला महामंत्री जितेन्द्र चौहान, जिला मंत्री राजेन्द्र सारसर, नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष रोहित कुमार सारसर सहित भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ