हरियाणा : अंबाला - दिल्ली अमृतसर नेशनल हाइवे पर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला , सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक लड़की की रेंज रोवर कार ने सड़क किनारे खड़ी कार में टक्कर मार दी इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई एक महिला और दो बच्चे जख्मी हो गए आरोप है कि रेंज रोवर गाड़ी को नशे धूत लड़की चला रही थी और उसने सड़क किनारे खड़ी कार को टक्कर मार दी
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली से अमृतसर जाने वाले नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार से आ रही रेंज रोवर कार में सवार लड़की ने अत्याधिक नशा कर रखा था नशे में धूत लड़की ने एक कार को पीछे से इतनी जोर से टक्कर मारी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई और बाकी तीन गंभीर रूप से घायल हो गए
रेंज रोवर गाड़ी में बैठी तीनों लड़कियां नशे में थीं मौके पर मौजूद लोगों ने लड़कियों की गाड़ी को घेर लिया और पुलिस को इसकी सूचना दी गई जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची तो दोनों लड़कियों ने महिला पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया वह उनके साथ मारपीट की यहां तक की उनकी वर्दी पर लगी नेम प्लेट भी उखाड़ डाली खूब ड्रामा किया फिलहाल पुलिस ने लड़कियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है
पुलिस कर्मी मंजीत कौर ने बताया कि एक्सीडेंट करने के बाद नशे की हालत में दोनों लड़कियों ने हाइवे पर ही खूब ड्रामा किया और उनके साथ भी हाथापाई की पुलिस ने बड़ी मशक्कत से दोनों लड़कियों को उनकी गाड़ी से उतारकर पुलिस की जिप्सी में बिठाया और थाने की ओर जाने लगे लेकिन रस्ते में भी तीनों लड़कियों ने पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट की व हंगामा किया और अपने वकील समेत मां बाप के आने तक पुलिस को खुद को लेकर कोई जानकारी ना देने की जिद पर अड़ी रहीं महिला पुलिसकर्मियों की मदद से इन दोनों युवतियों को मेडिकल के लिए अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल ले जाया गया
अस्पताल में भी दोनों लड़कियों ने खूब ड्रामा किया जिसके बाद उन्हें थाने ले जाया गया लेकिन वहां भी इनके तेवर ढीले नहीं पढ़े एक बार तो मीडिया कर्मियों वह कैमरे को देखकर यह तीनों लड़कियां अपना मुंह छुपाने लगी लेकिन फिर अचानक उन्होंने कैमरे के सामने आकर पुलिस वालों पर अभद्र भाषा का उपयोग करने में और गलत आरोप लगाने शुरू कर दिए अंबाला पुलिस के डीएसपी राम कुमार ने बताया कि तीनों लड़कियों का मेडिकल करवाया जा रहा है और वहां भी उन्होंने जमकर ड्रामा किया रेंज रोवर की टक्कर लगने से एक व्यक्ति की मौत नहीं हुई है बीएसपी रामकुमार ने इस बात को भी स्वीकार किया कि इन लड़कियों द्वारा उनके पुलिसकर्मियों के साथ भी मारपीट की गई है लड़कियों के खिलाफ कार्यवाही गमले में लगी है पुलिस

0 टिप्पणियाँ