श्रीगंगानगर : भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज का स्थापना दिवस पर्व एवं सम्मान समारोह आज हर्षोल्लासपूर्वक मनाया जाएगा। राष्ट्रीय संचालक मदन सिरसवाल, प्रदेशाध्यक्ष अनिल धारीवाल तथा सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश वाल्मीकि के नेतृत्व में आज 24 मई, मंगलवार सांय 6 बजे वाल्मीकि बस्ती कृष्णा टाकीज वार्ड नं. 63 में आयोजित होने वाले 58वें स्थापना दिवस पर्व एवं सम्मान समारोह में समस्त पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व वाल्मीकि समाज में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा निरन्तर गण्यमान्य व्यक्तियों, सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक व राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारियों व बुद्धिजीवियों को निमंत्रण-पत्र देकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक गुरमुख मुसाफिर द्वारा भगवान वाल्मीकि के भजनों द्वारा उनकी महिमा का गुणगान किया जाएगा।
प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल धारीवाल ने बताया कि 24 मई, मंगलवार सांय 6 बजे आयोजित स्थापना दिवस पर्व एवं सम्मान समारोह के अतिथि नगर परिषद सभापति श्रीमती करूणा चाण्डक, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक चाण्डक, वरिष्ठ भाजपा नेता महेश पेड़ीवाल, नगर परिषद उप सभापति लोकेश मनचंदा, नगर परिषद कार्यवाहक आयुक्त विश्वास गोदारा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं नगर परिषद पूर्व सभापति श्याम धारीवाल, पार्षद बलजीत बेदी, सफाई कर्मचारी यूनियन प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश वाल्मीकि, भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज सम्भागीय अध्यक्ष रमेश बंसल, समाजसेवी सुरेश भाटिया व अशोक भाटिया होंगे।
भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के राष्ट्रीय संचालक मदन सिरसवाल, प्रदेशाध्यक्ष अनिल धारीवाल, सफाई कर्मचारियों यूनियन प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश वाल्मीकि, जिलाध्यक्ष बंटी भाटिया वाल्मीकि, नगर अध्यक्ष विजय दानव, महामंत्री आर्यन भारती, सतीश चंडालिया, प्रताप भारती, नरेश अठवाल, अनिल वाल्मीकि काकू, जितेन्द्र चौहान, विनोद वाल्मीकि, मदन मतंग, संजीव धारीवाल, सुखवीर धारीवाल, अरूण सारसर, राहुल वाल्मीकि, साहिल सिरसवाल, सागर भाटिया, सूरज लावा, रवि चावरियां, वरूण सिरसवाल, सीताराम सारसर, रोशन कांडा, नीरज वाल्मीकि, रिषी वाल्मीकि, किशन पिहाल, राहुल वाल्मीकि, मंगत ज्ञानीराम, अरमान वाल्मीकि, दीपक अठवाल वाल्मीकि, विक्रम वाल्मीकि, सीताराम अठवाल, पृथ्वीराज, सुनील भाटिया, लाला सिरसवाल, देव धारीवाल, मनोज वाल्मीकि, शुभम पिहाल, अंकित बोयत, रोहित वाल्मीकि, सुनील वाल्मीकि सहित समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बढ़-चढक़र सहयोग प्रदान किया जा रहा है। प्रदेशाध्यक्ष अनिल धारीवाल ने भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों तथ वाल्मीकि समाज के महिलाओं, पुरुषों, बच्चों, बुजुर्गों, युवाओं एवं शहरवासियों से इस कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में होने का आह्वान किया है।



0 टिप्पणियाँ