पंजाब समाचार : अमृतसर - श्री अकाल तख्त से जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह बोले हर सिख लाइसेंसी मॉडर्न हथियार रखे , इस बयान पर पंजाब के मुख्यमंत्री ने जताया ऐतराज

पंजाब : अमृतसर - श्री अकाल तख्त के जत्थेदार भाई हरप्रीत सिंह ने  अपने बयान में कहा कि मौजूदा समय में हर सिख मॉडर्न लाइसेंस हथियार रखने की कोशिश करे उन्होंने मीरी-पीरी के संस्थापक गुरु हरगोबिंद साहिब के गुरुता गद्दी दिवस पर संगत के नाम जारी संदेश में यह बात कही। जत्थेदार हरप्रीत सिंह ने कहा कि गुरु हरगोबिंद साहिब ने चार युद्ध लड़े और चारों मैं ही जीत हासिल की उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है कि हर सिख गुरु की बाणी पढ़कर बलवान हों और हर सिख शस्त्रधारी बने उन्होंने कहा कि गुरु हरगोबिंद सिंह का मीरी-पीरी का संदेश आज भी कारगर है सिखों को नवीनतम गतका, तलवारबाजी, तीरंदाजी का अभ्यास करने के साथ गुरु नाम जपना चाहिए

हथियार समय की जरूरत हैं

अमृतसर के गोल्डन टेंपल में गुरु हरगोबिंद साहिब का गुरुता गद्दी दिवस मनाया जा रहा है इसी मौके पर जत्थेदार हरप्रीत सिंह ने कहा कि हर सिख को लाइसेंसी मॉर्डन हथियार लीगल तरीके से रखने की कोशिश करनी चाहिए समय इसी तरह का है और हालात भी ऐसे ही हो चुके हैं।

नशे से दूर

श्री अकाल तख्त के जत्थेदार भाई हरप्रीत सिंह ने कहा कि नशा घर तबाह कर रहा है सभी से अनुरोध है कि नशे से हमेशा दूरी बनाकर रखें और इसका एक ही तरीका है कि आपको गुरु के नाम का जाप सिमरन करना चाहिए निरंतर रूप से हम सभी गुरबाणी की तरफ झुकें और गुरुओं को याद करें।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ