श्रीगंगानगर : मारवाड़ी युवा मंच नारी चेतना द्वारा वार्षिक चैरिटेबल उत्सव के तहत एक शाम कन्या शिक्षा के नाम कार्यक्रम ‘आयाम 2022’ का सफल आयोजन बालाजी धाम के समीप अग्रवाल ट्रस्ट में किया गया। अध्यक्ष दिव्या मित्तल ने बताया कि इस कार्यक्रम में बालिकाओं की शिक्षा के लिए आमजन को जोडक़र फंड जुटाया गया, यह राशि बालिकाओं की उच्च शिक्षा में प्रयोग की जाएगी।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मिसेज इंडिया प्लेनेट-2022 डॉ. नवजोत कौर ने बताया कि वह भी कन्या शिक्षा के प्रति लगातार कार्यरत है। उन्होंने कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आमजन की भागीदारी को देखकर कहा कि बालिकाओं की उच्च शिक्षा के प्रति समाज में सकारात्मक बदलाव आया है, जो शुभ संकेत है। उन्होंने स्किल डवलपमेंट को भी महत्वपूर्ण माना। समाज सेविका मुक्ता अग्रवाल, नगर परिषद सभापति करुणा चांडक, अशोक चांडक, वेदप्रकाश लखोटिया सहित समस्त गण्यमान्य व्यक्तियों ने इस आयोजन की मुक्तकंठ से सराहना की। इस मौके पर फैशन शो व टिवन्स चाइल्ड प्रतियोगिता में भी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
अध्यक्ष दिव्या मित्तल ने बताया कि कार्यक्रम के सफल आयोजन पर अग्रवाल ट्रस्ट अध्यक्ष आरसी जिंदल, विशाल साड़ी संचालक विशाल जैन, कलाकृति संचालक रवि कुक्कड़, कुसुम कलैक्शन संचालक प्रशांत पेड़ीवाल सहित समस्त सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि अभी तक नारी चेतना शाखा 50 से भी अधिक कन्याओं को शिक्षित कर चुकी है तथा बालिकाओं की उच्च शिक्षा के लिए निरन्तर कार्यरत है। इस अवसर पर दिव्या मित्तल, ममता बगडिय़ा, निधि कामरा, सविता जैन सहित मारवाड़ी युवा मंच नारी चेतना शाखा के समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों सहित अनेक गण्यमान्य व्यक्ति एवं शहरवासी सपरिवार उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ