उत्तरप्रदेश समाचार : लखनऊ - राज्यपाल अभिभाषण के दौरान तेज आंधी से बिजली गई , अधिकारियों पर गिरी गाज इंजीनियर समेत तीन निलंबित एक बर्खास्त

उत्तर प्रदेश : लखनऊ - सोमवार को उस समय बिजली अधिकारियों की जान आफत में आ गई जब मौसम ने अपना अचानक मिजाज बदला तो चार अधिकारियों पर गाज गिर गई उत्तरप्रदेश में सोमवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण के दौरान लाइट चली गई जिसके कारण अधिशासी अभियंता ट्रांसमिशन समेत तीन अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया  वहीं एक अधिकारी को बर्खास्त भी किया गया है।

 

अधिकारियों पर गिरी गाज

मिली जानकारी के अनुसार जिस समय राज्यपाल आनंदीबेन पटेल  का सदन में  अभिभाषण चल रहा था उसी दौरान तेज आंधी आने से ट्रांसमिशन उपखंड मार्टिनपुरवा की लाइन ट्रिप कर गई जिसकी वजह से विधानसभा समेत कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई बताया जा रहा है कि होर्डिंग गिरने से लाइन ट्रिप हुई लाइन ट्रिप होने से विधानसभा में करीब डेढ़ मिनट तक अंधेरा छा गया था

इस घटना के बाद ट्रांसमिशन के अधिशासी अभियंता विद्युत प्रखंड खंड प्रथम लखनऊ संजय पासवान उप खंड अधिकारी पुश्पेष गिरी तथा अवर अभियंता अमर राज को निलंबित कर दिया गया है मार्टिनपुरवा उपकेंद्र पर तैनात संविदाकर्मी परिचालक दीपक शर्मा की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं उप्र पावर कारपोरेशन के चेयरमैन एम देवराज ने यह कार्रवाई की है निलंबित किए गए इंजीनियरों पर ड्यूटी के प्रति लापरवाही का आरोप लगा है

बिजली इन इलाकों में  गुल रही 

बिजली विभाग के अधिकारियों के मुताबिक लाइन ट्रिप होने से 12.05 बजे से 12.12 बजे तक हजरतगंज वीआईपी इलाके बत्ती गुल रही जिसकी वजह से अधिकारियों पर गाज गिरी है विधानसभा लोकभवन बापूभवन योजना भवन एनेक्सी सहित अन्य शासकीय कार्यालयों में बिजली नहीं थी मिली जानकारी के मुताबिक ऊर्जा मंत्री एके शर्मा की नाराजगी और निर्देशों के क्रम में निलंबन की यह कार्रवाई की गई है। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ