मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंत्री के खिलाफ शिकायतें मिलने के बाद अभूतपूर्व कदम उठाया। देश के इतिहास में यह दूसरा मौका है जब किसी मुख्यमंत्री ने अपने ही कैबिनेट सहयोगी के खिलाफ इतनी सख्त कार्रवाई की है। इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने 2015 में अपने एक मंत्री को भ्रष्टाचार के आरोप में बर्खास्त कर दिया था।
चंडीगढ़: पंजाब के युवा मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान ने प्रदेश के एक स्वास्थ्य मंत्री को बर्खास्त कर दिया है उन पर आरोप है कि वह ठेके के लिए अधिकारियों से एक परसेंट कमीशन की मांग रहे थे पंजाब मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार पुख्ता सबूतों के आधार पर स्वास्थ्य मंत्री कपिल सिंगला को पद से हटाया गया है मुख्यमंत्री मान ने कहा कि कपिल सिंगला मैं अपना अपराध कबूल कर लिया हैं कैबिनेट से बर्खास्त किए गए स्वास्थ्य मंत्री कपिल सिंगला मानसा विधानसभा से विधायक चुनकर आए हैं वह पेशे से डेंटिस्ट हैं और शहर में डेंटल क्लीनिक चलाते हैं सिंगला करीब सात साल पहले आप में शामिल हुए थे मंत्री के खिलाफ शिकायतें मिलने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अभूतपूर्व कदम उठाया इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने 2015 में अपने एक मंत्री को भ्रष्टाचार के आरोप में बर्खास्त कर दिया था।
भगवंत मान बोले मंत्री ने कबूल किया अपराध
पूरे मामले पर पंजाब के युवा मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान एक वीडियो में कहा कि वे वह आप के अपने लोगों सहित सभी को भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस का संदेश देना चाहते हैं उन्होंने कहा कि मेरे संज्ञान में एक मामला लाया गया था कि मेरे मंत्रिमंडल में एक मंत्री अपने विभाग से संबंधित प्रत्येक निविदा और खरीद के लिए एक परसेंट कमीशन की मांग रहा था इस मामले के बारे में सिर्फ मैं जानता था न तो मीडिया और न ही विपक्ष इसे जानता था अगर मैं चाहता तो मैं इसे कवर कर लेता अगर मैंने ऐसा किया होता तो मैं अपनी अंतरात्मा को नहीं बल्कि उन लाखों लोगों को भी जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया उनके साथ भी धोखा होता मैं उस मंत्री के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रहा हूं मैं उन्हें अपने मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर रहा हूं और पुलिस को उनके खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दे रहा हूं लेकिन बड़ी बात यह है कि मंत्री ने भी अपना जुर्म कबूल कर लिया है ]
मान बोले किसी भी भ्रष्टाचारी को नहीं बख्शेंगे
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि जैसा कि आप सभी को पता है कि हम एक ईमानदार सरकार चला रहे हैं हम एक रुपये का भी भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करेंगे मैं जब भी गांवों, कस्बों और शहरों में लोगों के पास जाता था तो उनकी आंखों में उम्मीद देखता था मैंने देखा कि उन्हें उम्मीद थी कि कोई तो होगा जो उन्हें भ्रष्टाचार से बाहर निकालेगा जब मुझे मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया जाना था तो आप के क्रांतिकारी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि वह रिश्वत और भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेंगे मैंने उनसे वादा किया था कि हम इसी तरह इस सरकार को चलाएंगे मैंने उन्हें आश्वासन दिया कि हम ऐसी किसी भी अधिकारी कर्मचारी या मंत्री को नहीं बताएंगे जो भ्रष्टाचार में लिप्त पाया जाएगा
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आप सरकार उनके भ्रष्टाचार के लिए जीरो टॉलरेंस रखेगी ऐसा देश में दूसरी बार हुआ है 2015 में केजरीवाल ने अपने खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री को उनके द्वारा रिश्वत मांगने का एक वीडियो दिखाए जाने के बाद बर्खास्त कर दिया था मैं सभी को बताना चाहता हूं कि मैं 1 रुपए का भी भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करूंगा तो सीधे हो जाओ शहीद भगत सिंह के गांव खटकर कलां में हमने शपथ ली थी वादा किया था कि भ्रष्टाचार मुक्त सरकार चलाएंगे यह आप का ऐतिहासिक फैसला है।
Punjab CM Bhagwant Mann sacks state's Health Minister Vijay Singla following complaints of corruption against him. He was demanding a 1% commission from officials for contracts. Concrete evidence found against Singla: Punjab CMO pic.twitter.com/YGFw1SYtzk
— ANI (@ANI) May 24, 2022

0 टिप्पणियाँ