राजस्थान समाचार :श्रीगंगानगर - सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी के हिसाब से वेतन देने की माँग - उपश्रम आयुक्त व प्रभारी मंत्री को सौंपे ज्ञापन

श्रीगंगानगर : ठेका प्रथा पर लगे गंगनहर हैड कर्मचारी मजदूर यूनियन के गेज रीडरों ने आज उपश्रम आयुक्त व जिला प्रभारी मंत्री गोविंद राम मेघवाल को ज्ञापन सौंपकर सरकार द्वारा निर्धारित मजदूरी के हिसाब से वेतन देने की माँग की। गंगनहर हैड कर्मचारी मजदूर यूनियन के संयोजक देवकरण नायक व अध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि पिछले लगभग 10 सालों से गंगनहर पर विभिन्न हैडों पर ठेका प्रथा पर लगे गेज रीडरों का शोषण हो रहा है। मात्र पाँच हजार रुपए वेतन के नाम पर दिए जा रहे हैं, 


जिससे इस मंहगाई के दौर में घर चलाना मुश्किल हुआ पड़ा है। गंगनहर हैड पर लगे गेज रीडरों का ना ही बीमा किया जाता है ना ही पीएफ काटा जाता है, अगर ड्यूटी के दौरान किसी गेज रीडर के साथ कोई भी दुर्घटना घटित हो जाए तो उसके लिए भी सुरक्षा सम्बन्धी कोई योजना विभाग द्वारा नही बनाई गई है। गत दिनों गंगनहर हैड कर्मचारी मजदूर यूनियन के सदस्यों ने जिला कलक्टर, सिंचाई विभाग अधीक्षण अभियंता व जल संसाधन मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय को भी ज्ञापन सौंपे थे, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं होने पर आज पुन: गंगनहर हैड कर्मचारी मजदूर यूनियन के सदस्यों ने जिला प्रभारी मंत्री गोविंद राम मेघवाल व उप श्रम आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी के हिसाब से वेतन देने की मांग की है। 


अगर जल्द ही जल संसाधन विभाग द्वारा सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी के हिसाब से वेतन नही दिया गया तो गंगनहर हैड कर्मचारी मजदूर यूनियन के गेज रीडर धरना-प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर गंगनहर हैड कर्मचारी मजदूर यूनियन के संयोजक देवकरण नायक, अध्यक्ष राजकुमार, हीरा भद्रवाल, सुदेश कुमार, जगत पाल सिंह, अशोक डगला, रवि कुमार, ओमप्रकाश, राजेश कुमार, विजय कुमार, नेपाल सिंह, सज्जन सिंह, सुभाष कुमार, श्रवण कुमार, कृष्ण लाल, हरिराम, बलजीत सिंह, जंगीर सिंह, भजन सिंह घारू सहित गंगनहर हैड कर्मचारी मजदूर यूनियन पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।













एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ