राजस्थान समाचार : श्रीगंगानगर - श्रीअरोड़वंश सनातन धर्म मंदिर ट्रस्ट चुनाव के प्रधान पद हेतु एडवोकेट सुभाष धींगड़ा ने चुनाव लडऩे की घोषणा की , समाज के सर्वांगीण उत्थान का दिलाया विश्वास

श्रीगंगानगर : श्री अरोड़वंश सनातन धर्म मंदिर ट्रस्ट प्रधान हेतु नामांकन फार्म प्राप्त करने के अंतिम दिवस आज एडवोकेट सुभाष धींगड़ा द्वारा निर्धारित शुल्क जमा करवाकर नामांकन फार्म प्राप्त कर चुनाव लडऩे की घोषणा की गई है। श्री अरोड़वंश सनातन धर्म मंदिर ट्रस्ट प्रधान पद के दावेदार सुभाष धींगड़ा ने समाज के सर्वांगीण उत्थान का विश्वास दिलाया तथा कहा कि समाज के शैक्षिक, सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक विकास के लिए समर्पित भाव से सेवा कार्य करते हुए समाज को नई ऊंचाईयों पर पहुंचाएंगे, जिससे समाज का रूतबा और अधिक बढ़ेगा। 


गौरतलब है कि श्री धींगड़ा वर्तमान में टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं तथा भारत विकास परिषद् प्रताप शाखा के अध्यक्ष का दायित्व भी बखूबी निभा चुके हैं। इसके साथ-साथ अनेक सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं से जुड़े हुए हैं। उनकी भगवान महादेव में अटूट आस्था है तथा चीन में स्थित कैलाश मानसरोवर की दो बार पैदल यात्रा कर चुके हैं एवं पाकिस्तान में कटाक्षराज महादेव व नेपाल में पशुपति नाथ सहित संसार के सभी 12 ज्योर्तिलिंग के दर्शन कर चुके हैं। सुभाष धींगड़ा के प्रधान का चुनाव लडऩे के निर्णय पर समाज के प्रबुद्ध नागरिकों ने इसे समाज हित में उचित कदम बताया है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ